कावड़ यात्रियों को दी विदाई

वीर बजरंगी सांई सेवा दल की कावड़ यात्रा  
अलीराजपुर न्यूज।
वीर बजरंगी सांई सेवा दल की ओर से प्रतिवर्ष आयोजित की जाने वाली कावड़ यात्रा के यात्रियों को गुरुवार 8 अगस्त के दिन पंचमुखी हनुमान मंदिर से भाव भीनी विदाई दी गई। इस दौरान सभी कावड़ यात्रियों को जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेश पटेल, व्यायाम शाला के अध्यक्ष विक्रम सेन आदि ने पुष्प्हार पहना कर स्वागत किया। वीर बजरंगी सांई सेवा दल के तरुण मंडलोई, मुकेश पहलवान ने बताया कि दल की ओर से निकाली जाने वाली कावड़ यात्रा का यह 13 वां साल है। यात्रा 9 अगस्त शनिवार से गुजरात के गरुड़ेश्वर से आरंभ होकर सावन मास के सोमवार के दिन आलीराजपुर पहंुचेगी। सभी कावड़ यात्री अपने साथ लाए नर्मदा जल से स्थानीय पंचेश्वर महादेव मंदिर स्थित पंचमुखी शिवलिंग का जलाभिषेक करेंगे। यात्रा को सफल बनाने के लिए कई लोगों ने सहयोग किया हैं। यात्रियों को विदाई देने में कांग्रेस नेता राजेंद्र टवली, अनिल थेपड़िया, अनूप सोमानी आदि उपस्थित थे।  
Share on WhatsApp