सुरेंद्र उद्यान के सामने नपा ने एक हजार पौधे रोपे
आशुतोष पंचोली
आलीराजपुर।ब्यूरो चीफ
नगरपालिका परिषद की ओर से गुरुवार 8 अगस्त को सुरेंद्र उद्यान के सामने नगरपालिका के द्वारा तेज बारिश के दौरान पौधारोपण समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान एक हजार पौधों का रोपण किया गया। अभियान की शुरुआत विधायक मुकेश पटेल, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेश पटेल, नपा अध्यक्ष सेना पटेल व सहायक आयुक्त मीना मंडलोई ने संयुक्त तौर पर किया। इस दौरान विधायक पटेल ने कहा कि नगरपालिका ने रिक्त भूमि चिन्हित करते हुए पौधारोपण का सराहनीय कार्य किया है। इससे ऐसी जगह पर अतिक्रमण नहीं हो सकेगा। पटेल ने कहा कि नपा को नगर की इस प्रकार की रिक्त भूमि पर पौधारोपण करने का अभियान चलाना चाहिए। जिससे नगर हरा भरा और सुंदर दिखेगा। नपा अध्यक्ष सेना पटेल ने कहा कि नपा नगर में पौधारोपण करने का सतत अभियान चला रही है। इसके पूर्व वीआईपी मार्ग पर भी नपा ने पौधारोपण किया है। नगरपालिका नगर को ग्रीन सिटी क्लीन सिटी बनाने में जुटी हुई हैं।
इस दौरान पर्यावरण सहयोग संस्था के अध्यक्ष दीपक दीक्षित, संरक्षक आशुतोष पंचोली, महिला कांग्रेस नेत्री नीतू गोराना, पूर्व पार्षद राजेंद्र गुड्डु, नपा स्टाफ सुनिल कापड़िया, संजय वाणी, महेश चैहान सहित अनेक कर्मचारी व नागरिकगण उपस्थित थे। सभी ने बारी बारी से सुरेंद्र उद्यान के सामने प्रताप भवन के बाहर पौधारोपण किया।
Share on WhatsApp