ग्राम बिछौली के उचित मूल्य दुकान का मामला
आशुतोष पंचोली
आलीराजपुर।ब्यूरो चीफ
क्षेत्रीय विधायक मुकेश पटेल बुधवार 7 अगस्त को ग्राम अठ्ठा जाते वक्त आदिम जाति सेवा सहकारी संस्था मर्यादित उमराली के अंतर्गत शाखा बिछौली की शासकीय उचित मूल्य दुकान पर पहंुचे और उसका आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विधायक पटेल को पता चला कि ग्रामीणों को अनाज राशन के साथ गिली शक्कर मिल रही थी। जिसकी जानकारी ग्रामीणों ने विधायक पटेल को दी इस पर पटेल ने सेल्समेन विजयसिंह को बुलवाकर कड़ी नाराजगी जताई और कहा कि ग्रामीणों को गिली शक्कर क्यों दी जा रही है। इस पर सेल्समेन ने कहा कि बारिश के कारण शक्कर में पानी छूट जाने से ऐसा हो रहा है इस पर विधायक ने सेल्समेन को निर्देश दिए कि शक्कर भंडारण की ऐसी व्यवस्था की जाए कि शक्कर में नमी नहीं लग पाए। दुकान पर अन्य सामग्री लेने आए हुए ग्रामीणों से विधायक ने गेहूं, चना, नमक व घासलेट आदि सामग्री वितरण के बारे में जानकारी प्राप्त की। ग्रामीणों ने अन्य सामग्री मिलने पर संतोष जताया। दुकान पर स्टाक रजिस्टर भी चेक किया जिसमें 108 क्विंटल गेहूं भंडारण रिकार्ड में मिला।
विधायक पटेल ने सेल्समेन को विशेष तौर पर निर्देश दिए कि सभी ग्रामीणों को समय पर उचित मूल्य की दुकान से सामग्री नियमित तौर पर मिलती रहना चाहिए। दुकान समय पर खुल इस बात का भी विशेष ध्यान रखा जाए। विधायक पटेल ने कहा कि वे एक सप्ताह बाद पुनः इसी दुकान का निरीक्षण करने आएंगे तब उन्हें किसी प्रकार की शिकायत नहीं मिलना चाहिए। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।
विश्व आदिवासी दिवस समारोह सभी पंचायतों से ग्रामीणों की उपस्थित सुनिश्चित करें
क्षेत्रीय विधायक मुकेश पटेल ने बुधवार 7 अगस्त को जनपद पंचायत सभा कक्ष में जनपद पंचायत आलीराजपुर की कुल 53 पंचायतों के ग्राम सचिवों की बैठक ली। बैठक में विधायक पटेल ने कहा कि 9 अगस्त को संपूर्ण विश्व में आदिवासी दिवस मनाया जाता है। यह दिवस आदिवासियों को उनके अधिकारों व देश के विकास में उनके योगदान का स्मरण कराता है। राज्य के मुख्यमंत्री कमलनाथ के निर्देशन में व आदिम जाति कल्याण मंत्री औंकारसिंह मरकाम के मार्गदशन में प्रदेश के 89 आदिवासी विकासखंडों में विश्व आदिवासी दिवस उत्साह पूर्वक मनाए जा रहा है। इसी कडी में आलीराजपुर में मंडी प्रांगण में 9 अगस्त शनिवार को प्रातः 11 बजे एक समारोह रखा गया है। इस समारोह में जनपद पंचायत की सभी ग्राम पंचायतों से ग्रामीणों की सहभागिता सुनिश्चित कराने की व्यवस्था सभी ग्राम सचिवों को करना होगी। विधायक पटेल ने कहा कि आप हम सभी आदिवासी समाज से ही है इसलिए इस दिवस को हमें आपसी सद्भाव व सहयोग से मिलजुल कर मनाना चाहिए। बैठक में प्रभारी सीईओ एमएस चैहान ने भी संबोधित किया। आभार लेखापाल भिंडे ने माना। बैठक में जनपद पंचायत के सभी कर्मचारी भी शामिल हुए।
राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर दवाईयां का किया वितरण
राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर पर एक समारोह का आयोजन शासकीय कन्या उमावि में संपंन हुआ। मुख्य अतिथि विधायक मुकेश पटेल थे। अध्यक्षता नपा अध्यक्ष सेना महेश पटेल ने कीं समारोह में विधायक पटेल ने राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए चिकित्सकों व विद्यालय स्टाफ को पूर्ण मनोयोग से काम करने के निर्देश दिए। पटेल ने कहा कि यह हम सभी का कर्तव्य है कि इस अभियान को सफल बनाने में अपनी ओर से हर संभव कार्य करे। जिला टीकाकरण अधिकारी नरेंद्र भयड़िया ने कृति दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। इसके पश्चात छात्राओं को कृमि नाशक दवाई का वितरण किया गया। इस दौरान सीएमएचओ डाॅ प्रकाश ढोके, सहायक आयुक्त मीना मंडलोई, परियोजना अधिकारी देवयानी बामनिया,प्राचार्य जकिया खान, स्टाॅफ व्यंक्टेश मूर्ति, कुलदीप भाटी, सीता डावर, सुनिता पटेल, लता वास्कले आदि उपस्थित थे।
Share on WhatsApp