सहयोग संस्था के द्वारा ग्रीष्मकालीन बाल मेले का आयोजन,

मिस्टर व मिसेज आलीराजपुर स्पर्धा भी होगी
आशुतोष पंचोली
आलीराजपुर।ब्यूरो चीफ
 पर्यावरण सहयोग संस्था की ओर से प्रतिवर्ष की परंपरानुसार अस्पताल मार्ग पर स्थित सहयोग गार्डन में बाल मेले का आयोजन मई माह के दूसरे पखवाड़े में किया जाएगा। बच्चों के बौद्धिक, सांस्कृतिक विकास एवं मनोरंजन को दृष्टिगत रखते हुए वर्ष भी गर्मी की छुट्टीयों के दौरान सहयोग बाल मेले का आयोजन किया जा रहा है। संस्था के अध्यक्ष दीपक दीक्षित ने बाल मेला आयोजन के बारे में बताया कि बच्चों के लिये मेले मे झूला चकरी , वाटर बोट ,मिकी माऊस, जंपींग, फ्रूट स्टाल व अन्य सामग्रियों की दुकानंे लगाई जाएगी। मेले के दौरान सहयोग महिला मंडल के द्वारा बच्चों के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। जिसमें बच्चों के लिए चित्रकला, रांगोली व नृत्य प्रतियोगिता होगी। सहयोग महिला मंडल अध्यक्ष पुष्पलता शाह ने बताया कि मेले के दौरान महिलाओं के लिए फ्रूट सलाद सज्जा प्रतियोगिता, महिलाओं के लिए मिसेज अलीराजपुर व महिला पुरुष कपल के लिए मिस्टर एंड मिसेज अलीराजपुर प्रतियोगिता भी रखी गई है। 
मेला आयोजन के दौरान ही ये सभी प्रतियोगिताएं 15 से 30 मई के बीच होंगी। इच्छुक प्रतिभागी संस्था सदस्यों, अध्यक्ष व महिला मंडल अध्यक्ष आदि से संपर्क कर सकते है। बैठक में संस्था सचिव अविनाशा वाघेला, कैलाश कमेडिया ,आशू दूबे , राजेंद्र कोठारी , महिला मंडल सदस्य प्रतिभा पंचोली, निर्मला कोठारी, गरिमा दुबे, कविता राठौर आदि उपस्थित थे।                                                                                                                             

Share on WhatsApp