परशुराम जन्मोत्सव पर होंगे कार्यक्रम,


ब्राम्हण समाज की बैठक में लिया गया निर्णय 
आशुतोष पंचोली
आलीराजपुर। ब्यूरो चीफ
ब्राम्हण समाज की अलीराजपुर की समस्त इकाइयों जिला संगठन,  नगर संगठन पुरूष, नगर संगठन महिला, युवा पुरूष एवं युवा महिला समस्त इकाइयों की संयुक्त बैठक का आयोजन गत दिवस पंचेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण पर  किया गया। बैठक में  ब्राम्हण समाज ने निर्णय लिया है कि  ब्राम्हणों के आराध्य भगवान परषुरामजी का जन्मोत्सव सप्ताह, सात दिवस के कार्यक्रम कर भव्य पैमाने पर आकर्षक ढंग से मनाया जाएगा।  06 दिन तक गोपाल मंदिर पर कार्यक्रम होगें। जिसमें 01 मई भजन संगीत समारोह, 02 मई आमंत्रण रैली, 03 मई चेयर रेस एवं निंबू रेस एवं अन्य प्रतियोगिताए, 04 मई तात्कालिक भाषण, भाषण, मेमोरी टेस्ट एवं अन्य साहित्यिक प्रतियोगिताए, 05 मई को ब्राम्हण समाज द्वारा मतदाता जागरूकता रैली निकाली जाएगी, 06 मई को घरों- घर जाकर जनसम्पर्क कर आमंत्रण दिए जाएगे। 
इसी प्रकार 07 मई मंगलवार को प्राप्त 9ः00 बजे पंचमुखी हनुमान मंदिर पर भगवान परशुरामजी की आरती प्रसाद एवं स्वल्पाहार का कार्यक्रम होगा। षाम 5ः30 बजे से पंचमुखी हनुमान मंदिर से परशुरामजी की चलित झांकी एवं बेण्डबाजे, आतिसबाजी के साथ षहर के मुख्य मार्गों से जूलूस निकाला जाएगा। जूलूस का समापन पंचेष्वर महादेव मंदिर पर होगा। जूलूस मार्ग में लगभग दस स्टाल पेयजल स्वागत स्वल्पाहार के रहेगे। षाम 7ः30 बजे से पंचेष्वर मंदिर पर मंचीय कार्यक्रम अन्तर्गत भगवान परशुरामजी की संाध्य आरती, प्रतिभाषाली विद्यार्थियों का सम्मान, समाज हित में दान राषि की घोषणाए, वर्ष भर का आय व्यय बजट प्रस्तुती, समाज उत्थान के नवीन प्रयासों का ब्यौरा, प्रतिमाह सदस्यता राषि संकलन का षुभारंभ। इस वर्ष से माला पहनने-पहनाने एवं न्यूज पेपरों में नाम प्रकाषन, मंच पर पदाधिकारियों के आसन की परम्परा समाप्त की जा रही है।  

Share on WhatsApp