जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक मे क्षैत्र के सेक्टर प्रभारी बनाकर जिम्मेदारियां सौपी
आशुतोष पंचोली
लोकसभा चुनाव को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक स्थानिय पटेल फार्म हाऊस पर समपन्न हुई। बैठक मे आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा की गई ओर जिलेभर मे चुनाव-प्रचार कर आगामी कार्यक्रम एवं रणनीति तैयार कि गई। इस दौरान अलीराजपुर विधानसभा क्षैत्र के जमीनी कार्यकर्ता ओर पदाधिकारियो को क्षैत्र स्तर के सेक्टर प्रभारी बनाकर उन्हे जिम्मेदारियां सौपी गई। बैठक को संबोधित करते हुए कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष महेश पटेल ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वह लोकसभा चुनाव मे गांव-गांव जाकर मप्र सरकार द्धारा किसानो का कर्जा माफी सहित कई महत्वपुर्ण जनहितेषी योजनाओं को बताकर कांग्रेस की रीति-नीति से अवगत कराए। नेता ओर कार्यकर्ता चुनाव मंे एकजुट होकर क्षैत्र के बूथ स्तर से मेहनत कर कांग्रेस उम्मीदवार कांतिलाल भुरिया को विजय बनाने मे लग जाए। श्री पटेल ने कहा कि देश की मोदी सरकार किसान ओर आमजनता विरोधी सरकार है। कांग्रेसी कार्यकर्ता मोदी सरकार की दोगलेबाजी और जुमलेबाजी नीति को आमजनो के सामने रखे।
बैठक मे कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष ओमप्रकाश राठौर एवं पुर्व जिलाध्यक्ष राधेश्याम
माहेश्वरी ने कार्यकर्ताओ को मार्गदर्शन देकर चुनाव मे जुट जाने का आहवान किया। श्री राठौर ने बताया कि आगामी दिनो मे कातिलाल भुरिया शीघ्र ही जिले भर मे सघन जनसमर्पक कर चुनाव-प्रचार करेंगे। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता प्रकाशचंद्र जैन, जिपं सदस्य बिहारीलाल डावर, राजेंद्र टवली, सुरेश सारडा, अनिल थेपडिया, ललीत जेन, नन्नु सेठ पंचोली, तरुण मण्लोई, राजेंद्र राठौर, आशिक मंसुरी, कैलाश प्रजापति, ईरफान मंसूरी, उषान भाई, रिकला भाई सरपंच, राजु बामनिया, बहादुर भाई, कैलाश चैहान सरपंच, कमल भाई, विरेंद्र रावत सहित बडी संख्या मे कांग्रेसी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारीगण उपस्थित थे।
