आलीराजपुर जिले की राजनीतिक व प्रशासनिक खबरेः


जिला आबकारी अधिकारी रंगशाही दिखा रहे है अपना रंग,
न कुछ पता है ना कोई ठिकाना,
आशुतोष पंचोली
आलीराजपुर। ब्यूरो चीफ
जिले में एक ओर लोकसभा चुनाव की सरगर्मी बनी हुई है। कांग्रेस प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया अपना नामांकन 23 अप्रेल को भर चुके है।वही दूसरी ओर भाजपा प्रत्याशी गुमानसिंह डामोर गुरुवार 25 अप्रेल को नामांकन भरेंगे। जिला कलेक्टर शमीमुद्दीन चुनावी तैयारियों में व्यस्त है और आदर्श आचार संहिता का पालन कराने में लगे हुए है। वहीं जिले में कुछ समय पूर्व पदस्थ हुए जिला आबकारी अधिकारी विनय रंगशाही इन दिनों पूरी तरह से अपना रंग दिखा रहे है। कलेक्टर शमीमुद्दीन भी शासन को कमाई देने वाले मालदार आबकारी-दारु विभाग के इस बड़े अफसर के प्रति नरम बने हुए है। जबकि आबकारी विभाग के उनके सभी मातहत अधिकारी, कर्मचारी और  शराब लाबी के ठेकेदार रंगशाही के रंग दिखाने से पसोपेश में  है। सूत्र बताते है कि रंगशाहीजी को कोई पता ठिकाना ही आलीराजपुर में नहीं है। वे आंधी की तरह जिले में आते है और तूफान की तरह गायब हो जाते है। कई दिनों से वे यहां दिखे भी नहीं है। एक ओर आदर्श आचार संहिता लगी हुई है इसके बावजूद रंगशाही की जिले में लगातार बनी हुई अनुपस्थिती कई सवालों को जन्म दे रही है।
 आबकारी विभाग के अफसर के बारे में सुना है आलीराजपुर जिले की पोस्टिंग के लिए दो तीन खोखे का चढ़ावा भोपाल मे देकर आए है और यहां पर शराब माफियाओं से प्रति पेटी अपना कमीशन फिक्स कर शराब माफियाओं को अवैध शराब बेचने की खुली छूट देकर यहां से नदारद ही रह रहे है। अब शराब माफियाओं के लिए भी सैया भये कोतवाल को डर काहे का की तर्ज पर जमकर शराब का धंधा कर रहे हैं। 
दिखावे की कार्रवाई
चुनावी मौसम में आबकारी विभाग के द्वारा जिले में बड़ी मात्रा में बिक रही अवैध शराब और पड़ोसी गुजरात राज्य में हो रही अवैध शराब की सप्लाय की कोई रोकथाम विभाग नहीं कर रहा है। सिर्फ दिखावे की कार्रवाई आबकारी विभाग कर मीडिया को पीआरओ के माध्यम से प्रेस नोट जारी करवा कर वाह वाही लूटने में लगा है जबकि दूसरी ओर लाखों रुपए की अवैध शराब सेटिंग से बाले बाले गुजरात और जिले के गांव गांव फलियों में बेचकर जमकर कमाई करने में आबकारी विभाग के अफसर व शराब माफिया लगे हुए हैं। इस प्रतिनिधि ने जिला आबकारी अधिकारी रंगशाही से उनका पक्ष जानने के लिए उनके मोबाईल पर  कई बार उनसे संपर्क किया तो उनसे संपर्क ही नहीं हो पाया। उनका मोबाईल कभी बंद तो कभी आउट आफ कवरेज बताता रहा।  




छकतला में शाट सर्किट से एक मकान में लगी आग
जिले के छकतला ग्राम में बुधवार को लालू मौर्य के मकान में शाट सर्किट से आग लग गई। सूचना मिलते ही विधायक मुकेश पटेल कार्यकर्ताओं के साथ छकतला पहंुचे और मकान का अवलोकन किया। आग लगने से घर में रखी सारी घरेलू सामग्री जल गई। संयोग से कोई जन हानि नहीं हुई। विधायक पटेल ने स्थानीय पुलिस चैकी प्रभारी को इस संबंध में कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

भाजपा प्रत्याशी डामोर के नामांकन में आलीराजपुर से जाएंगे हजारो कार्यकर्ता
 भारतीय जनता पार्टी के द्वारा घोषित किए गए झाबुआ रतलाम संसदीय क्षेत्र के प्रत्याशी गुमानसिह डामोर गुरूवार को शुभ मुर्हूत में अपना नामांकन झाबुआ में दाखिल करेंगे। जिसके लिए भाजपा आलीराजपुर की और से व्यापक तैयारियां कार्यकर्ताओं को झाबुआ ले जाने के लिए की गई है। लोकसभा संयोजक व भाजपा जिलाध्यक्ष किशोर शाह ने बताया कि रतलाम झाबुआ एवं आलीराजपुर के हजारो कार्यकर्ता गुमानसिंह डामोर के पक्ष में नामांकन के समय मौजूद रहेंगे। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान नामांकन के पूर्व विशाल आमसभा को संबोधित करेंगे। शाह ने बताया आलीराजपुर,झाबुआ और रतलाम जिले के कुल 40 मंडलो से भाजपा के कार्यकर्ता झाबुआ पहुंचेंगे। जहां पर उत्कृष्ट विद्यालय के मैदान पर एक विशाल आमसभा दोपहर 12 बजे आयोजित की जाएगी। जिसके बाद नामांकन रैली के रूप में कलेक्टर कार्यालय पर पहुंचकर नामांकन फार्म जमा किया जाएगा। नामांकन रैली को सफल बनाने के लिए मंडल स्तर पर बैठको का आयोजन बुधवार शाम तक चलता रहा।

पूर्व मुख्यमंत्री का कार्यक्रम हुआ तय

शाह ने बताया कि मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान का कार्यक्रम की सहमति भाजपा प्रदेश कार्यालय से मिल चुकी है और चौहान निर्धारित 12 बजे के समय पर झाबुआ पहुंचेंगे। इस दौरान आलीराजपुर के पूर्व विधायक नागरसिंह चौहान, जोबट के पूर्व विधायक माधोसिंह डावर, थांदला के पूर्व विधायक कलसिह भाबर, झाबुआ के पूर्व विधायक शांतिलाल बिलवाल, पेटलावद की पूर्व विधायक निर्मला भूरिया, रतलाम विधायक चेतन्य कश्यप, सेलाना की पूर्व विधायक संगीता चारेल, रतलाम ग्रामीण के विधायक दिलीप मकवाना, पूर्व विधायक मथुरालाल झाबुआ भाजपा जिलाध्यक्ष ओम शर्मा, रतलाम भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र लुनेरा, महेन्द्रसिंह चाचुबना, प्रदीप उपाध्याय, लोकसभा सह प्रभारी किशोर खंडेलवाल सहित अन्य नेता उपस्थित रहेंगे। उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी हितेन्द्र शर्मा ने दी है। 

मतदान दलों का निर्वाचन संबंधित प्रषिक्षण आयोजित
 लोकसभा निर्वाचन 2019 के तहत मतदान दलों का अलीराजपुर स्थित शासकीय नर्सिंग प्रषिक्षण केन्द्र पर प्रषिक्षण आयोजित किया जा रहा है। 22 से 26 अप्रैल 2019 तक आयोजित होने वाले प्रषिक्षण में विषेष रूप से कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री शमीम उद्दीन ने पहुंचकर मतदान दलों को दिये जा रहे प्रषिक्षण का जायजा लिया। उन्होंने मतदान दलों में सम्मिलित अधिकारी-कर्मचारियों को निर्वाचन आयोग के दिषा निर्देषानुसार दिये गए निर्देषों का पालन करने के निर्देष दिए। उक्त निर्धारित तिथियों में आयोजित प्रषिक्षण सुबह और दोपहर की दो-दो षिफ्ट में आयोजित किया जा रहा है। उक्त प्रषिक्षण के तहत प्रषिक्षणार्थी अधिकारी-कर्मचारियों को ईव्हीएम और व्हीव्हीपेड मषीन के संचालन, मतदान संबंधित दस्तावेजीकरण, निर्वाचन आयोग के दिषा निर्देष, माॅकपोल की प्रकिया सहित आयोग के निर्देषानुसार प्रषिक्षण प्रदान किया जा रहा है। इस अवसर पर सहायक कलेक्टर डाॅ. परीक्षित झाडे, एसडीएम सोंडवा श्री विजय मंडलोई सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे। 

ग्राम अमनकुओं से रूई के ढेर में छुपाकर रखी 71,920 रू. मूल्य की अवैध मदिरा जप्त
लोकसभा चुनाव 2019 के मद्देनजर अवैध मदिरा धारण, परिवहन, चैर्यनयन एवं विक्रय के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष तलाशी अभियान के तारतम्य में अलीराजपुर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री शमीम उद्दीन के निर्देश एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व चन्द्रषेखर आजाद नगर श्री संजीव पांडे के नेतृत्व में ग्राम अमनकुआं में आरोपी जुमडी पति लक्ष्मण सिंह के दुकान सह मकान से रॉयल बार व्हिस्की के पाव की 9 पेटीयांे मे 432 नग पाव, लंदन प्राईड व्हिस्की की 3 पेटियो में 144 नग पाव, माउण्ट बीयर 05 पेटियांे मे 60 नग बीयर बोतल की जप्त की गई तथा आरोपी के विरुद्ध म. प्र. आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) मे प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। मुखबिर की सूचना पर एसडीएम श्री पांडे को सूचना मिलने पर वे राजस्व, पुलिस और आबकारी बल के साथ मौके पर पहुंचे। यहां जांच करने पर रूई के ढेर में छिपाकर रखी उक्त मदिरा बरामद की गई। जप्त मदिरा का मूल्य 71 हजार 920 रूपये है। उक्त कार्रवाई में आबकारी विभाग के सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री महादेव सोलंकी, राजेश मण्डलोई आबकारी उपनिरीक्षक दिनेश सिह चैहान, संजय कुमार कवारे, सुनील कुमार मालवीय, गंभीर सिंह वास्कले आबकारी मुख्य आरक्षक शैलेन्द्र रावत, अमानुल्ला खान,कांतु डामोर, आरक्षक कालुसिह बघेल, हितेन्द्र चावडा, अजय चंन्र्दवाल, शंकर लच्छेटा लालचंद का भी सराहनीय सहयोग रहा। 
विभिन्न स्थानों से देषी विदेषी मदिरा जप्त, 7 प्रकरण पंजीबद्ध

लोकसभा चुनाव 2019 के मद्देनजर अवैध मदिरा धारण, परिवहन, चैर्यनयन एवं विक्रय के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष तलाशी अभियान के तारतम्य में अलीराजपुर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री शमीम उद्दीन के निर्देश आबकारी अमले ने जिले में अलग अलग स्थानों पर दबिश देकर म. प्र. आबकारी अधिनियम की विभिन्न धाराओं मे कुल 07 प्रकरण कायम कर 52 लीटर ताडी, 22 बोतल बीयर मदिरा, 17पाव प्लेन मदिरा, 08 बौतल व्हिस्की मदिरा जप्त की।  उक्त कार्यवाही में सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री महादेव सोलंकी, राजेश मण्डलोई आबकारी उपनिरीक्षक दिनेश सिह चैहान, संजय कुमार कवारे, सुनील कुमार मालवीय, गंभीर सिंह वास्कले आबकारी मुख्य आरक्षक शैलेन्द्र रावत, अमानुल्ला खान,कांतु डामोर, आरक्षक कालुसिह बघेल, हितेन्द्र चावडा, अजय चंन्र्दवाल, शंकर लच्छेटा लालचंद का सराहनीय योगदान रहा। 

Share on WhatsApp