आलीराजपुर की लोकसभा चुनाव की सरकारी खबरें
आशुतोष पंचोली
आलीराजपुर। ब्यूरो चीफ
लोकसभा निर्वाचन 2019 के तहत कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री शमीम उद्दीन ने समस्त बीएलओ को निर्देश दिए है कि वे अपने-अपने क्षेत्र के मतदाताओं को निर्वाचन आयोग द्वारा मतदान हेतु निर्धारित किये गए पहचान के 12 प्रकार के दस्तावेजों की जानकारी दी। साथ ही मतदाता पर्ची वितरण के दौरान यू पिन से निर्धारित 12 में से कोई भी एक पहचान का दस्तावेज उक्त मतदाता पर्ची में अटैच करके मतदाता को उक्त दस्तावेज अनिवार्य रूप से मतदान के समय साथ लाने की जानकारी प्रदान करने संबंधित निर्देष दिए है।
मिनी मैराथन दौड का आयोजन
लोकसभा निर्वाचन 2019 के तहत कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री शमीम उद्दीन के मार्गदर्शन में मतदाता जनजागरूकता कार्यक्रम के तहत 22 अप्रैल 2019 को सुबह 7 बजे शासकीय महाविद्यालय अलीराजपुर से मिनी मैराथन दौड का आयोजन रखा गया है। उक्त मिनी मैराथन दाहोद नाका, रामदेव मंदिर चैराहा, झंडा चैक, नीम चैक, बस स्टैंड, जेल रोड, टाकीज चैराहा होते हुए फतेह क्लब मैदान पर समाप्त होगी। उक्त मैराथन में युवाओं, मतदाताओं, अधिकारी-कर्मचारीगण, समाजसेवीजन, मीडियाजन आदि से बडी संख्या में उपस्थित होने का आह्वान किया गया है।
म.प्र. निर्वाचन आयोग ने श्री कार्तिक आर्यन को बनाया ब्रांड एम्बेसेडर
लोकसभा निर्वाचन 2019 के तहत म.प्र. निर्वाचन आयोग द्वारा अभिनेता श्री कार्तिक आर्यन को ब्रांड एम्बेसेडर बनाया है। मतदाता जनजागरूकता के तहत श्री कार्तिक आर्यन ने प्रदेष के समस्त मतदाताओं से मतदान दिवस को अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की है। मतदाता जनजागरूकता करते हुए श्री आर्यन की अपील की विडियो क्लीप भी जारी की गई।
अवैध शराब जप्त, 7 प्रकरण दर्ज
लोकसभा चुनाव 2019 के मद्देनजर अवैध मदिरा धारण, परिवहन, चैर्यनयन एवं विक्रय के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष तलाशी अभियान के तारतम्य में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री शमीम उद्दीन के निर्देश आबकारी अमले द्वारा अलग अलग स्थानों पर दबिश देकर म. प्र. आबकारी अधिनियम की विभिन्न धाराओं मे कुल 7 प्रकरण कायम कर 10 लीटर हाथ भट्टी कच्ची मदिरा, 81 लीटर ताडी, 35 पाव देसी मदिरा प्लेन, 08 बोतल बीयर मदिरा जप्त की। जप्त अवैध देशी विदेशी मदिरा का अनुमानित मूल्य लगभग 7950 है। उक्त कार्यवाही में सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री महादेव सोलंकी, राजेश मण्डलोई आबकारी उपनिरीक्षक दिनेश सिह चैहान, संजय कुमार कवारे, सुनील कुमार मालवीय, गंभीर सिंह वास्कले आबकारी मुख्य आरक्षक शैलेन्द्र रावत, अमानुल्ला खान, कांतु डामोर, आरक्षक कालुसिह बघेल, हितेन्द्र चावडा, अजय चंन्दवाल, शंकर लच्छेटा लालचंद का सराहनीय योगदान रहा।