मालवई में विशाल पेड़ जड़ से उखड़ा, कोई जनहानि नहीं
आशुतोष पंचोली
आलीराजपुर। ब्यूरो चीफ
अंचल में सोमवार-मंगलवार दरम्यान रात में तेज हवा आंधी के साथ बारिश हुई। इससे जिला मुख्यालय सहित अन्य ग्रामीण कस्बों में कई घंटों तक बिजली बंद रहने से नागरिकों को बहुत परेशानी हुई। सोमवार-मंगलवार की दरम्यान रात में जिले के आजादनगर क्षेत्र के ग्राम मायावाट में आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक की मौत हो गई। वहीं मंगलवार दोपहर में भी अंचल में तेज हवा आंधी के साथ कई स्थानों पर कही बूंदाबांदी तो कही पर तेज बारिश होने के समाचार है। जिले के उदयगढ़ कस्बे में तो तेज हवा के साथ ओले भी गिरे। वही ग्राम मालवई में माताजी मंदिर के सामने पहाड़ी पर नीम का एक विशाल पेड़ जड़ सहित उखड़ गया। इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि हवा आंधी कितनी तेज थी।
आज़ाद नगर थाना क्षेत्र में देर रात को आकाशीय बिजली गिरने ने से एक 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई। वही परिवार के 2 अन्य व्यकि घायल हुए है। जिसमे एक 9 वर्षीय बच्चा भी शामिल है ।पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम मायावाट ये तीनो लोग रात करीब 3 बजे महुआ बीनने के लिए पास ही जंगल मे गए थे। अचानक मौसम में बदलाव आए व तेज आंधी व बिजली गिरने लगी जिससे बचने के लिए एक पेड़ के पीछे छिप गए। लेकिन उसी पेड़ पर आकाशीय बिजली गिरने से ये तीनो चपेट में आ गए जिससे एक कि मौत हो गई है। दो घायल हुए है घायलों का इलाज चल रहा है ।शव का पोस्टमार्टम कर शव को परिजनों को सौंप दिया। वही आजाद नगर थाना क्षेत्र के ही ग्राम बडी मिरियावाट में आकाशीय बिजली गिरने से फतेसिह जमरा के यहां पर एक बैल व मुर्गी की मौत हो गई वही घर में रखे कुछ कपडे भी जले ।
उदयगढ़ में गिरे ओले
जिले के उदयगढ कस्बे में मंगलवार की दोपहर करीब 45 मिनट जोरदार हवा के साथ बारिश हुई। जिसके साथ बडे-बडे औले गिरे । बच्चों ने बिन मौसम की बारिश का लुफ्त लिया और खेल-खेल में बडे बर्तन में औलों (गार) को एकत्रित कर खूब मस्ती की। अलीराजपुर जिला मुख्यालय पर भी दोपहर में दो बजे करीब तेज हवा आंधी के साथ कुछ देर तक हल्की बूंदाबांदी रही। जिससे दिन भर मौसम सुहावना बना रहा।
आम व महुए की फसल को गंभीर नुकसान की आशंका
अलीराजपुर अंचल की प्रमुख वनोपज आम व महुए की फसल को बिन मौसम की बरसात और तेज हवा आंधी चलने से नुकसान की आशंका बताई जा रहा है। तेज हवा आंधी चलने से महुए के फूल खिर गए वहीं देशी आम के पेड़ों पर लग रही केरियां बड़ी मात्रा में डालियों से गिर गई। जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान होने की आशंका आम व महुए के व्यापारी बता रहे है। जबकि इस साल देशी आम की बंपर फसल आने की संभावना व्यापारी व आम उत्पादक किसान बता रहे थे किंतु बिन मौसम की बारिश व हवा आंधी ने फसलों को नुकसान पहंुचा दिया। जिससे किसानों व व्यापारियों में निराशा व्याप्त हो गई।



