रैली निकल मतदाता से की मतदान की अपील
कलेक्टर श्री शमीम उद्दीन ने दिव्यांगजनों का स्वागत कर संबोधित किया, संकल्प दिलाया
आशुतोष पंचोली
आलीराजपुर। ब्यूरो चीफ
लोकसभा निर्वाचन 2019 के तहत मतदाता जनजागरूकता अभियान के तहत अलीराजपुर में बडी संख्या में दिव्यांगजनों ने मतदाताओं से मतदान की अपील की। गुरूवार को निर्धारित कार्यक्रम अनुसार यातायात पुलिस चैकी चैराहे अलीराजपुर से बडी संख्या में दिव्यांग एवं दृष्टिहीन मतदाता जनजागरूकता रैली में सम्मिलित हुए। रैली में सम्मिलित दिव्यांगजनों और दृष्टिीहीनों ने हाथों में मतदाता जनजागरूकता के नारे लिखी तख्तीयां और मोमबत्ती थामकर आम मतदाताओं से मतदान का आह्वान करते हुए चल रहे थे। उक्त रैली रामदेव मंदिर चैराहा, पोस्ट आफिस चैराहा, नीम चैक, होते हुए बस स्टैंड पर पहंुची। यहां कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री शमीम उद्दीन ने समस्त दिव्यांगजनों का पुष्पमाला से स्वागत किया। सभी को मतदाता जनजागरूकता के बैच लगाए।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कलेक्टर श्री शमीम उद्दीन ने कहा मतदान प्रत्येक मतदाता का अधिकार है। प्रत्येक मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करें। उन्होंने मतदान केन्द्रों पर की जाने वाली मूलभूत व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी दी। साथ ही निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित किये गए 12 तरीके के पहचान पत्रों के बारे में जानकारी दी। उन्होनंे मतदाताओं हेतु 1050 हेल्पलाइन नंबर की जानकारी दी। उन्होंने समस्त दिव्यांग मतदाताओं से आह्वान किया कि वे आम मतदाता की तरह अपने मतदाधिकार का उपयोग करें। कार्यक्रम में दिव्यांग मतदाता आइकाॅन श्री पवन सक्सेना और दृष्टिहीन षिक्षक श्री रतनसिंह डावर ने मतदान का आह्वान एवं मतदान गीत की प्रस्तुति दी। तत्पष्चात सभी को मतदान की शपथ दिलाई गई।
कार्यक्रम में श्री ज्ञानेन्द्र त्रिपाठी ने मूक बधिर जनों को इषारों के माध्यम से संबोधन की जानकारी दी। उक्त आयोजन के तहत रैली को हरी झंडी दिखाकर जिला पंचायत सीईओ एवं स्वीप नोडल अधिकारी श्री राजेष जैन ने रवाना किया। रैली में अपर कलेक्टर श्री सुरेष चन्द्र वर्मा, एसडीएम श्री सैयद अषफाक अली, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं सामाजिक न्याय प्रभारी अधिकारी श्री मगनसिंह कनेष समस्त जनपद पंचायत सीईओगण, सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारीगण, समाजसेवीगण, गणमान्य नागरिकगण सहित बडी संख्या में आमजन उपस्थित थे।
अवैध देषी-विदेषी मदिरा जप्त, 6 प्रकरण दर्ज
लोकसभा चुनाव 2019 के मद्देनजर अवैध मदिरा धारण,परिवहन, चैर्यनयन एवं विक्रय के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष तलाशी अभियान के तारतम्य मे अलीराजपुर कलेक्टर श्री शमीम उद्दीन के निर्देश पर अलीराजपुर आबकारी विभाग अमले ने जिले में अलग अलग स्थानों पर दबिश देकर म. प्र. आबकारी अधिनियम की विभिन्न धाराओं मे कुल 06 प्रकरण कायम कर 40 लीटर हाथ भट्टी कच्ची मदिरा, 78 लीटर ताडी, 24 पाव विदेशी मदिरा व्हिस्की , 17 पाव देसी मदिरा प्लेन , 14 बोतल बीयर मदिरा जप्त की। उक्त कार्यवाही मे जोबट सर्कल मे दो मोटरसाइकिल डच् 69डठ 2678 एवं डच्45डम्1400 को अवैध ताडी परिवहन करते हुए पकड़ा गया। जप्त अवैध देशी ध्विदेशी मदिरा एवं वाहनो का अनुमानित मूल्य लगभग 87,760 रू है। उक्त कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक दिनेश सिह चैहान, संजय कुमार कवारे, सुनील कुमार मालवीय, गंभीर सिंह वास्कले आबकारी मुख्य आरक्षक शैलेन्द्र रावत, अमानुल्ला खान,कांतु डामोर, आरक्षक कालुसिह बघेल, हितेन्द्र चावडा, अजय चंन्र्दवाल, शंकर लच्छेटा लालचंद का सराहनीय योगदान रहा।
फोटो कैप्षन:- 7 आबकारी अमले ने अवैध मदिरा के साथ दोपहिया वाहन जप्त किये।
निर्वाचन कंट्रोल रूम का टोल फ्री नंबर 1950
लोकसभा निर्वाचन के तहत जिला निर्वाचन कार्यालय बड़वानी में जिला स्तरीय कंट्रोल रूम, स्थापित किया गया है। कंट्रोल रूम का दूरभाष टोल फ्री नम्बर-1950 है। सभी नागरिकों से अनुरोध किया जाता है, कि यदि कोई व्यक्ति निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान किसी व्यक्ति को उसके निर्वाचक अधिकार का प्रयोग करने के लिए उत्प्रेरित करने के उद्देश्य से नगद या वस्तु रूप से में कोई परितोषण देता है, या लेता है, या कोई व्यक्ति किसी अभ्यर्थी या निर्वाचक या किसी अन्य व्यक्ति को किसी प्रकार की चोट पहुंचाने की धमकी देता है या निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान किसी प्रकार की रिश्वत की पेशकश करता है या उसे रिश्वत और निर्वाचकों को डराने, धमकाने के मामलों की जानकारी है, तो उसके द्वारा कन्ट्रोल रूम पर सूचित किया जा सकता है।
दिव्यांग मतदाताओं हेतु मतदान के दौरान विषेष सुविधा
लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक दिव्यांग मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग कर सकें इसके लिए निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में विशेष व्यवस्थायें की जा रही हैं। दिव्यांग मतदाताओं के लिए प्रत्येक मतदान केन्द्र में जहां रैम्प बनाये गये हैं, वहीं व्हीलचेयर एवं ट्राइसाइकिल की उपलब्धता भी सुनिश्चित की जा रही है। दिव्यांग मतदाताओं को मतदान में किसी तरह की असुविधा न हो इसके लिए उन्हें विशेष छूट देते हुए तीन पहिया वाहन सीधे मतदान कक्ष तक जाने की अनुमति दी जायेगी। दिव्यांग मतदाताओं को बिना कतार में लगे सीधे मतदान करने की अनुमति भी होगी। दिव्यांग मतदाताओं को मतदान केन्द्र तक आने-जाने के लिए वाहन सुविधा भी उपलब्ध कराई जायेगी। दिव्यांग मतदाताओं के अलावा निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार बुजुर्ग मतदाताओं और गर्भवती मतदाताओं के लिए भी विशेष व्यवस्थायें की गई हैं।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, मध्यप्रदेश की वेबसाइट पर जानकारी अपडेट
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री व्ही.एल. कान्ता राव ने बताया कि मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, मध्यप्रदेश की वेबसाइट ीजजचरूध्ध्बमवउंकीलंचतंकमेी. दपब.पद को लोकसभा निर्वाचन 2019 के लिये अपडेट कर दिया गया है। वेबसाइट पर आम नागरिकों की सुविधा हेतु निर्वाचन संबंधी जानकारियाँ उपलब्ध करवाई गई हैं, जिसमें विगत वर्षों में सम्पन्न विधानसभा, लोकसभा, राज्यसभा चुनावों, वर्षवार निर्वाचन नामावली में दर्ज मतदाताओं, वर्षवार मतदान केन्द्रों, प्रदेश में निर्वाचनों से संबंधित चुनावी इतिहास की विस्तृत जानकारी शामिल है।
इसके अतिरिक्त सम्पूर्ण म.प्र. में चुनाव आयोग के प्रशासनिक अधिकारियों ढाँचे की जिलेवार जानकारी एवं उनके दूरभाष क्रमांक मोबाईल नम्बर, राजनैतिक दलों, ईव्हीएम, व्हीव्हीपैट से संबंधित दिशा निर्देश, निर्वाचन संबंधी सभी आदेश, परिपत्र, स्वीप गतिविधियाँ, मुख्य निर्वाचन कार्यालय से संबधित प्रशासनिक, राज्य-स्तरीय सम्पर्क केन्द्र, जिला सम्पर्क केन्द्र, अपने बीएलओ को जानने के लिये लिंक, विभिन्न गतिविधियों का सारध्संग्रह, मतदाता सूची, लोकसभा आमचुनाव-2019 से संबंधित आवश्यक विवरण, भारत निर्वाचन आयोग के आई.टी. एप्लीकेशनध्एप्स का विवरण एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्यप्रदेश द्वारा डेवलप एप्स का विवरण आदि की जानकारी दी गयी है। वेबसाइट पर लोकसभा निर्वाचन में प्रत्याशियों द्वारा भरे जाने वाले नामांकन-पत्रों के साथ प्रस्तुत किये जाने वाले शपथ पत्रध्काउंटर शपथ पत्र भी अपलोड किये जा रहे हैं।
एक्जिट पोल संबंधित प्रतिबंद्धात्मक आदेष
भारत निर्वाचन आयोग ने लोकसभा निर्वाचन एवं विधानसभा उप निर्वाचन-2019 के लिये 11 अप्रैल प्रातः 7 बजे से 19 मई 2019 सायं 6ः30 बजे तक किसी भी प्रकार के एक्जिट पोल के संचालन और प्रिन्ट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया द्वारा प्रचार-प्रसार तथा प्रकाशन पर प्रतिबंध लगा दिया है। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया है कि मतदान समाप्ति के लिये नियत समय के साथ समाप्त होने वाले 48 घंटों की अवधि के दौरान किसी भी प्रकार के निर्वाचन संबंधी मामले का, किसी भी ओपीनियन पोल या अन्य किसी पोल सर्वे के परिणामों सहित, प्रदर्शन किसी भी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से करने पर प्रतिबंध रहेगा।
चुनाव प्रचार संबंधित दिषा निर्देष जारी
इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पर मतदान के 48 घंटे पूर्व से चुनाव प्रचार पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। आरपी अधिनियम 1951 धारा 126 के तहत किसी भी निर्वाचन क्षेत्र में मतदान के समापन के आखिरी 48 घंटे की अवधि के दौरान टेलीविजन या इसी तरह के उपकरण के माध्यम से किसी भी चुनाव मामले को प्रसारित करने पर रोक लगाती हैं। धारा 126 के उपयुक्त प्रावधानों का उल्लंघन करने पर 2 साल की अवधि कारावास या दंड अथवा दोनों किया जा सकता है।
ईडीसी आवेदन का वितरण 15 एवं 16 अप्रैल 2019 को
लोकसभा निर्वाचन 2019 के तहत निर्वाचन कार्यों मतदान दलों में तैनात होने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के ईडीसी आवेदन 15 एवं 16 अप्रैल 2019 को प्रषिक्षण कार्यक्रम के माध्यम से प्रदान किये जाएंगे। ईडीसी मतदान दलों में तैनात होने वाले सेक्टर अधिकारियों, माइक्रो आब्र्जवरर्स, मतदान दल कर्मचारियों, पुलिस बल, वन विभाग अमले, होमगार्ड सुरक्षा कर्मियों, चैकीदारों, ड्रायवर्स एवं क्लीनर्स आदि को जारी किये जाएंगे। इस संबंध सहायक कलेक्टर श्री परीक्षित झाडे ने बताया उक्त निर्धारित तिथियों को दो षिफ्ट में सुबह 10 से दोपहर 1 बजे एवं दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक ईडीसी वितरण आवेदन प्रदान किये जाएंगे। इसके लिए अलीराजपुर में शासकीय नर्सिंग प्रषिक्षण केन्द्र एवं जोबट में शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय निर्धारित किया गया है। उक्त स्थानों पर ईडीसी आवेदन और उक्त के संबंध में जानकारी प्रदान की जाएगी। श्री झाडे ने निर्वाचन दायित्वों में तैनात होने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों से उक्त तिथि में अपने ईपिक कार्ड, ड्यूटी आर्डर, दो-दो फोटोग्राफ तथा अपने-अपने मतदान केन्द्र के वार्ड क्रमांक व सीरियल नं. की जानकारी साथ में लाने के निर्देष दिए है। उन्होंने बताया उक्त समस्त अधिकारी-कर्मचारी निर्वाचन आयोग द्वारा जारी किये गए वोटर हैल्प लाइन एप अथवा निर्वाचन आयोग की वेवसाइड से अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्र सीरियल क्रमांक की जानकारी प्राप्त कर सकते है।
लंबित वेतन निर्धारण प्रकरणों का निराकरण 30 अप्रैल 2019 तक होगा
जिला पेंषन अधिकारी श्री डीडी मिश्रा ने बताया जिले में अंतर्गत लंबित वेतन निर्धारण प्रकरणों के त्वरित निराकरण हेतु निर्धारित तिथि में वृद्धि की जाकर 30 अप्रैल 2019 तक तारीख बढाई गई है। इसके तहत कार्यालयीन समय में जिला पेंषन कार्यालय अलीराजपुर में सातवें वेतन निर्धारण का षिविर आयोजित किया जाएगा। श्री मिश्रा ने बताया समस्त आहरण संवितरण अधिकारी लंबित वेतन निर्धारण प्रकरणों की अधिकारी-कर्मचारीवार सूची एंव रिफरेष नंबर के साथ सेवा पुस्तिकाएं मय आईएफएमआईएस में आनलाइन प्रस्तुत कर षिविर में लंबित वेतन निर्धारण प्रकरणों का निराकरण प्राथमिकता से कराए।



