पुलिस लायजनिंग अधिकारियों का प्रशिक्षण

लोकसभा चुनाव के लिए पुलिस लायजनिंग अधिकारियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण
आशुतोष पंचोली
आलीराजपुर। ब्यूरो चीफ
जिला मुख्यालय पर शुक्रवार को पुलिस नियंत्रण कक्ष में लोकसभा चुनाव के चलते पुलिस लायजनिंग अफसरों को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। जानकारी के अनुसार पुलिस नियंत्रण कक्ष में लोकसभा चुनाव 2019 को दृष्टिगत रखते हुए  पुलिस अधीक्षक महोदय  विपुल श्रीवास्तव के निर्देशानुसार अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) अलीराजपुर  धीरज बब्बर के व्दारा इकाई जिला अलीराजपुर के लायजनिंग अधिकारीयों को चुनाव प्रशिक्षण दिया गया। 
जिसमें प्रदेश में होने वाले लोकसभा चुनाव के चतुर्थ एवं अंतिम चरण मे दिगर राज्यों एवं प्रदेश के दिगर जिलो से आने वाले सीएपीएफ, एसएपी, होमगार्ड एवं जिला बल की लायजनिंग करने हेतु बल को ठहराना, बल एक स्थान से दुसरे स्थान परिवहन करना, लोकल कम्युनिकेशन सिस्टम से जोडना तथा उनकी मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था कराना आदि के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान जिले के लायजनिंग अधिकारी तथा रक्षित निरीक्षक पुरूषोत्तम बिश्नोई भी उपस्थित थे।
Share on WhatsApp