मनकामनेश्वरी मंदिर में अंबे माता को ओढ़ाई 500 मीटर लंबी चुनरी,
सैकड़ों की संख्या में शामिल हुए श्रद्धालु
आशुतोष पंचोली
आलीराजपुर। ब्यूरो चीफ
शक्ति की भक्ति के आराधना पर्व चैत्र नवरात्रि में मां की भक्ति से सराबोर माहौल में शुक्रवार को विशाल चुनरी यात्रा निकाली गई। नगर के बोरखड़ स्थित मां मनकामनेश्वरी माता मंदिर में माताजी की मूर्ति को चैत्र नवरात्रि के अवसर पर सप्तमी के दिन शुक्रवार को 500 मीटर लंबी चुनरी ओढ़ाई गई। इसके लिए नगर के पंचमुखी हनुमान मंदिर से मां मनकामनेश्वरी माता मंदिर तक बैंड बाजो, ढोल ढमाके ओर डीजे के साथ विशाल चुनरी यात्रा निकाली गई।
आयोजन मां मनकामनेश्वरी माता मंदिर भक्त मंडल समिति और नगर के अन्य मंदिरों की समिति के सहयोग से किया गया। आयोजन में पटेल परिवार बोरखड़ के द्वारा भी अपना सहयोग दिया गया। चुनरी यात्रा का समापन मनकामनेश्वर मंदिर पर हुआ। चुनरी ओढ़ाने के बाद महाआरती हुई। पश्चात विशेष प्रसादी श्रद्धालुओं को वितरित की गई।
धर्ममय हो गया वातावरण
चुनरी यात्रा नगर में जहां जहां से निकली वातावरण पूरी तरह से धर्ममय हो गया। चुनरी को उठाने के लिए श्रद्धालुओं में होड़ लगी रही। चुनरी यात्रा के पीछे विशेष सुसज्जित रथ पर मां अंबे की मूर्ति रखी हुई थी। जो कि विशेष आस्था का प्रतिक बनी हुई थी। आगे आगे सिर पर कलश उठाए हुए बड़ी संख्या में बालिकाएं, युवतियां व महिलाएं चल रही थी।
मां मनकामनेश्वरी माता मंदिर भक्त मंडल समिति की ओर से बताया गया कि प्रति वर्ष की परंपरानुसार चैत्र नवरात्रि के अवसर पर चुनरी यात्रा का आयोजन सभी समाजों के श्रद्धालुओं के सहयोग से किया गया। चुनरी यात्रा शाम 5 बजे पंचमुखी हनुमान मंदिर से आरंभ होकर, बस स्टेंड, एमजी रोड़, नीमचैक, पोस्ट आॅफिस चैराहा, झंडाचैक, रामदेव मंदिर चैराहा, खंडवा बड़ौदा मार्ग, बोरखड़ होते हुए मां मनकामनेश्वरी माता मंदिर पहुंची। जहां पर माताजी की मूर्ति को धार्मिक विधि विधान से चुनरी ओढ़ाई गई। चुनरी यात्रा में सैकड़ों की संख्या में महिलाएं एक जैसी चुनर साड़ियां और सिर पर कलश उठाए हुए चली। चुनरी यात्रा के साथ कलश यात्रा भी निकली। आयोजक मन्दिर समिति द्वारा महिलाओं को 11 अप्रेल को चुनरी का वितरण कर दिया गया था। चुनरी यात्रा मार्ग पर टैंकरों से जल का छिड़काव भी किया गया। नगरपालिका के कर्मचारी विशेष तौर पर साफ सफाई यात्रा के पीछे पीछे करते हुए साथ में चले।
चुनरी यात्रा का हुआ स्वागत
चुनरी यात्रा का नगर के प्रमुख मार्गों पर विभिन्न समाजों व सामाजिक संगठनों की ओर से जगह जगह स्टाल लगाकर स्वागत किया गया। कई जगह कोल्ड्रिंक्स, ठंडा पानी, छाज आदि की व्यवस्था चुनरी लेकर चलने वाले श्रद्धालुओं के लिए की गई। चुनरी यात्रा में ढोल विशेष आकर्षण का केंद्र थे।
चुनरी यात्रा में क्षेत्रीय सांसद कांतिलाल भूुरिया, पटेल परिवार बोरखड़ के महेश पटेल, सेना पटेल, मुकेश पटेल, बापू पटेल, दिलू पटेल, वरिष्ठ नेता ओम सेठ राठौर, प्रकाशचंद्र जैन, संतोषीलाल जैन, रमेश मेहता खट्टाली, सुरेश सारडा, मुकेश गुप्ता, सिंटू जायसवाल, चितल पंवार, सुनील थेपड़िया, राजेंद्र गुड्डु, मालवई मंदिर भक्त मंडल के रीतेश डावर, धर्मेंद्र्र राठौर, दीपक दीक्षित, आशुतोष दुबे, मनकामनेश्वरी भक्त मंडल के विक्रम भाटिया, पंचेश्वर रामायण मंडल के राजू उपाध्याय, पिंटू गुप्ता, श्रद्धालु आशुतोष पंचोली,ब्रजेश खंडेलवाल, संदीप माहेश्वरी, बोहरा समाज के मंसूर मर्चेंट आदि उपस्थित थे।
आयोजन को सफल बनाने में मां मनकामनेश्वरी माता मंदिर भक्त मंडल समिति, मालवई स्थित चामुंडा माता मंदिर समिति, कालिका माता मंदिर समिति, गायत्री शक्ति पीठ, रामदेव मंदिर समिति,राजराजेश्वर मन्दिर समिति,सिद्धेश्वर मन्दिर समिति,पंचेश्वर मन्दिर समिति, साँई मन्दिर समिति सहित सभी समाजजनों सहित ने नगर क्षेत्र के श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया।







