हनुमान जन्मोत्सव को लेकर बैठक संपन्न


बैठक में कई समितियां हुई गठित
१९ अप्रेल को धूमधाम से मनाई जाएगी हनुमान जयंती
आलीराजपुर। श्री सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर राजवाड़ा परिसर में बुधवार रात 8 बजे बजरंग भक्त मंडल के तत्वाधान में हनुमान जन्मोत्सव पर्व की तैयारी के लिए बैठक हुई। इसमें सभी भक्तों के साथ साथ नगर के सभी समाज अध्यक्ष व महिला मंडल के पदाधिकारी मौजूद थे। बैठक में सभी सदस्यों की मौजूदगी में विभिन्न समितियों गठित की गई ताकी आगामी १९ अपै्रल को आने वाला हनुमान जन्मोत्सव पर्व को धुमधाम से मनाया जा सके। बैठक में समिति के सदस्यों ने निर्णय लिया की हनुमान जयंती पर सुबह 9 बजे शोभायात्रा हनुमान मंदिर से निकाली जाएगी। जो प्रमुख मार्गो से होते हुए पुन मंदिर परिसर पर पहुंचकर भगवान की आरती उतारी जाएगी। वहीं दिनभर मंदिर में धार्मिक कार्यक्रमो का आयोजन किया जाएगा और शाम को विशाल भंडारे का आयोजन होगा। 

बनाई गई समितिया 
बजरंग भक्त मंडल के राधेश्याम डी और कृष्णा सोमानी ने बताया की बैठक में सदस्यों ने आयोजन की रूपरेखा तैयार कर कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विभिन्न समितियों का गठन किया। इसमें नगर में आमंत्रण बांटने के लिए सदस्यीय समिति घर.घर आमंत्रण पत्र बांटेगी। समिति सदस्य हर दिन मंदिर पर एकत्रित होकर आमंत्रण पत्र बांटने नगर में निकलेंगे। श्रंगार समितिएआमंत्रण समिति चल समारोह समितिएभंडारा समिति व साज सज्जा समिति भी बनाई गई। महिला मंडल अध्यक्षों ने भी भंडारा में सेवा कार्य करने की सहमति दी। 

Share on WhatsApp