नानपुर में देवी भागवत कथा में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

कालिका मंदिर परिसर में भागवत कथा में गोवर्धन पूजा हुई 
 जितेंद्र वाणी घोटू 
नानपुर। निज प्रतिनिधि 
अंचल के नानपुर कस्बे में चल रही भागवत कथा में गोवर्धन प्रसंग पर गो पर्वत पूजा की कथा सुनाते हुए पंडित शर्मा ने कहा कि 7 कोस में गो पर्वत फैला था ,इसमें इंद्र का घमंड तोड़ने के लिए कन्हैया ने ब्रज वासियों से उनकी पूजा नहीं करने की बात कही। इस पर इंद्र कुपित हो गए और उन्होंने अपने बादलों को वर्षा के लिए भेजा। प्रसंग का विस्तृत वर्णन सुनाते हुए यह बात मां काली का मंदिर परिसर में चल रही देवी भागवत कथा महोत्सव में पंडित सुभाष शर्मा ने कहे ।
उन्होंने कथा का वृतांतआगे  सुनाते हुए बताया कि इंद्र ने अपने घमंड से चूर होकर 12 बादलों में सर्वश्रेष्ठ संवर्तक  से कहा कि वे भारी बरसात करें ,लोगों में त्राहि-त्राहि मच गई, लोग अपनी जान बचाने के लिए भगवान से प्रार्थना करने लगे । कृष्ण पर कुपित भी हुए ।लेकिन बाल कृष्ण भगवान ने अपने बाएं हाथ की कनिष्ठा उंगली पर गोवर्धन पर्वत को धारण करके सब की रक्षा की । बाल लीला से लेकर योगेश्वर श्री कृष्ण की लीला का वर्णन करके कथा का समस्त उपस्थित श्रद्धालुओं को रसपान कराया । इसलिए ईश्वर रक्षा के लिए सदैव होता है । बस हमारी आत्मा शुध्द होना चाहिए तभी तो परमात्मा आत्मा का सच्चा साथी होता है ।
 उपस्थित जनों ने प्रतिकृति गोवर्धन पर्वत की पूजा करके भजनों पर नृत्य किया । कथा का महत्य सुनने के लिए अलीराजपुर ,कुक्षी ददही, सुसारी आदि स्थानों से भक्तगण पधार रहे है ।भागवत कथा के दौरान यजमान परिवार की महिला पुरुषों आदि ने संगीतमय भजनों पर शानदार नृत्य प्रस्तुती दी। महिलाओं की एक से बढ़कर एक नृत्य प्रस्तुती ने समां बांधा।

 बोहरा समाज के शफाकत दाउदी बोहरा ने भागवत कथा में मनाया जन्मदिन
आज कथा प्रसंग के दौरान बोहरा समाज के प्रमुख शफकत हुसैन दाऊदी के जन्मदिन उत्सव पर उन्हें पंडित सुभाष शर्मा एवं समिति द्वारा शाल श्रीफल से सम्मानित किया , उनके सामाजिक सौहार्द एवं सहयोग के प्रति उनके योगदान को देखते हुए उनका अभिनंदन किया गया । आज की प्रसादी वितरण के मुख्य लाभार्थी भी बोहरा समाज के दाऊदी परिवार ने निभाई।साथ ही 56 भोग की प्रसादी का लाभ अलीराजपुर के जगदीशचन्द्र वाणी ठेकेदार, एवम राठौर सा (पीएच ई) ने लिया ।समिति ने आये हुए सभी श्रद्धालुओं को नित्य भागवत श्रवण का आग्रह किया ।


Share on WhatsApp