पत्रकार आशीष अगाल को पितृ शोक


अंत्येष्टि में गणमान्य नागरिकों ने भाग लेकर दी श्रद्धांजलि
आशुतोष पंचोली
आलीराजपुर। ब्यूरो चीफ
नगर के पत्रकार व माहेश्वरी  युवा संगठन के जिलाध्यक्ष आशीष अगाल पत्रिका अखबार ब्यूरो चीफ के पिताश्री व माहेश्वरी समाज के वरिष्ठ राधेश्यामजी अगाल का अल्प बीमारी के बाद 10 अप्रेल बुधवार को अहमदाबाद में आकस्मिक निधन हो गया। अंत्येष्टि गुरुवार को अलीराजपुर के मुक्तिधाम पर की गई। जहां उनके पुत्र राजू, मनीष और आशीष तीनों ने उनकी चिता को मुखाग्नि दी। राधेश्यामजी अगाल के आकस्मिक निधन से माहेश्वरी समाज में शोक व्याप्त हो गया। 
स्वर्गीय राधेश्याम अगाल।
ज्ञात हो कि राधेश्यामजी का आठ दिनों पूर्व अचानक स्वास्थ्य खराब हो गया था। जिन्हें इंदौर से उपचार के लिए अहमदाबाद ले जाया गया। जहां बुधवार को दोपहर में उनकी बायपास सर्जरी की गई। किंतु बायपास आॅपरेशन के कुछ घंटों बाद ही बुधवार शाम को उनका निधन अस्पताल में ही हो गया। उनका पार्थिव शव गुरुवार की सुबह अहमदाबाद से अलीराजपुर लाया गया। पूर्वान्ह 11 बजे उनके नीम चैक स्थित पैतृक निवास से शवयात्रा निकाली गई और स्थानीय मुक्तिधाम पर अंत्येष्टि की गई। राधेश्यामजी अगाल के आकस्मिक निधन पर  जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेश पटेल, नपा अध्यक्ष सेना पटेल, विधायक मुकेश पटेल, पूर्व विधायक नागरसिंह चैहान, भाजपा जिलाध्यक्ष किशोर शाह, नपा उपाध्यक्ष मकू सेठ परवाल, माहेश्वरी समाज के वरिष्ठ औच्छबलाल सोमानी, पत्रकार गोपाल मैलाना, आशुतोष पंचोली, विक्रम सेन, हितेंद्र शर्मा, सुुरेंद्र वर्मा, राकेश चैहान, दीपक दीक्षित, गिरिराज मोदी, जितेंद्र वाणी घोटू, यशवंत जैन, मनीष जैन आदि ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि दी।राधे राधे भक्त मंडल के बंटी सोमानी, हिमांशु शाह, कल्पेश सराफ, दिनेश चैधरी आदि ने भी श्रद्धांजलि दी हैं। स्वर्गीय अगाल का उठावना 12 अप्रेल शुक्रवार को दोपहर 2 बजे नीम चैक स्थित निवास पर होगा।
 
Share on WhatsApp