मनकामनेश्वरी मंदिर में अंबे माता को ओढ़ाई जाएगी 500 मीटर लंबी चुनरी,

नगर में 12 अप्रेल को विशाल चुनरी यात्रा का आयोजन
आशुतोष पंचोली
अलीराजपुर।ब्यूरो चीफ
नगर के बोरखड़ स्थित मां मनकामनेश्वरी माता मंदिर में माताजी की मूर्ति को चैत्र नवरात्रि के अवसर पर सप्तमी के दिन 12 अप्रेल शुक्रवार को 500 मीटर लंबी चुनरी ओढ़ाई जाएगी। इसके लिए नगर के पंचमुखी हनुमान मंदिर से  मां मनकामनेश्वरी माता मंदिर तक विशाल चुनरी यात्रा का आयोजन  मां मनकामनेश्वरी माता मंदिर भक्त मंडल समिति और नगर के अन्य मंदिरों की समिति के सहयोग से किया जाएगा। आयोजन में पटेल परिवार बोरखड़ के द्वारा भी अपना सहयोग दिया जाएगा।
 मां मनकामनेश्वरी माता मंदिर भक्त मंडल समिति की ओर से बताया गया कि प्रति वर्ष की परंपरानुसार चैत्र नवरात्रि के अवसर पर चुनरी यात्रा का आयोजन सभी समाजों के श्रद्धालुओं के सहयोग से किया जाएगा। चुनरी यात्रा दोपहर 3 बजे से पंचमुखी हनुमान मंदिर से आरंभ होकर, बस स्टेंड, एमजी रोड़, नीम चैक, पोस्ट आॅफिस चैराहा, झंडा चैक, रामदेव मंदिर चैराहा, खंडवा बड़ौदा मार्ग, बोरखड़ होते हुए मां मनकामनेश्वरी माता मंदिर पहंुचेगी। जहां पर माताजी की मूर्ति को धार्मिक विधि विधान से चुनरी ओढ़ाई जाएगी। चुनरी यात्रा में सैकड़ों की संख्या में महिलाएं एक जैसी चुनर साड़ियां और सिर पर कलश उठाए हुए चलेगी। चुनरी यात्रा के साथ कलश यात्रा भी निकलेगी। चुनरी यात्रा मार्ग पर टैंकरों से जल का छिड़काव भी किया जाएगा। नगरपालिका के कर्मचारी विशेष तौर पर साफ सफाई यात्रा के पीछे पीछे करते हुए साथ में चलेंगे। पटेल परिवार बोरखड़ के महेश पटेल, सेना पटेल, मुकेश पटेल, बापू पटेल, दिलू पटेल, मां मनकामनेश्वरी माता मंदिर भक्त मंडल समिति, मालवई स्थित चामुंडा माता मंदिर समिति, कालिका माता मंदिर समिति, गायत्री शक्ति पीठ सहित सभी समाजजनों ने इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं से भाग लेकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की हैं। 
Share on WhatsApp