देशी-विदेशी मदिरा जप्त, 8 लोगों पर प्रकरण दर्ज
आशुतोष पंचोली
आलीराजपुर। ब्यूरो चीफ
लोकसभा चुनाव 2019 के मद्देनजर अवैध मदिरा धारण, परिवहन, चैर्यनयन एवं विक्रय के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष तलाशी अभियान के तारतम्य मे अलीराजपुर कलेक्टर शमीम उद्दीन के निर्देश पर आबकारी अमले ने जिले में अलग - अलग स्थानों पर दबिश देकर म. प्र. आबकारी अधिनियम की विभिन्न धाराओं में कुल 8 प्रकरण कायम कर 77 लीटर हाथ भट्टी कच्ची मदिरा, 25 लीटर ताडी, 40 विदेशी मदिरा व्हिस्की, 38 पाव देसी मदिरा प्लेन जप्त की। जप्त अवैध देशी-विदेशी मदिरा का अनुमानित मूल्य लगभग 17,110 रूपये है। उक्त कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक दिनेश सिह चैहान, संजय कुमार कवारे, सुनील कुमार मालवीय, गंभीर सिंह वास्कले आबकारी मुख्य आरक्षक शैलेन्द्र रावत, अमानुल्ला खान, कांतु डामोर, आरक्षक कालुसिह बघेल, हितेन्द्र चावडा, अजय चंन्र्दवाल, शंकर लच्छेटा लालचंद का सराहनीय योगदान रहा।