नानपुर में कल से बहेगी ज्ञान की गंगा .

चैत्र नवरात्री पर होंगे अनेक आयोजन 
जितेंद्र वाणी घोटू
नानपुर। निप्र 
हिन्दू नव-वर्ष(गुड़ी-पड़वा)के पावन पर्व पर प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी माँ कालिका मंदिर नानपुर में अनेको धार्मिक अनुष्ठान होंगे,जिसमे सप्तदिवसीय श्रीमद्भागवत ज्ञान गंगा यज्ञ,शत-चंडी पाठ,हवन एवम विशाल कन्या पूजन व भोजन का आयोजन किया जाना है। समिति के सदस्य  कमलेश  वाणी एवम  घनश्याम माली के अनुसार इस वर्ष हिन्दू नूतन वर्ष पर प्रातः 8 बजे से 11 बजे में बड़-चौक से भव्य चुंदरी -कलश व ध्वज यात्रा एवम भागवताचार्य  पं. सुभाष चन्द्र शर्मा -दत्ती गांव (धार) की शोभा यात्रा निकलेगी ।जिसमे नानपुर सहित आस पास के भक्त बड़ी संख्या में रहेंगे।इस भव्य यात्रा में ठोल,बेंड बाजे,बग्गी आदि से यात्रा की शोभा होगी।शोभा यात्रा गाँव के हर-मौहल्ले,गली से निकलेगी।इस बार भागवत के यजमान कैलाशचंद्र गौविन्द सा वाणी अपने पूरे परिवार-कुटुम्ब के साथ भागवत अपने सिर पर रख यात्रा में रहेंगे।सभी समाज के बंधु-बांधव सफेद कुर्ते-पाजामे और साफे में एवम माता-बहने लाल-पीली चुंदरी में रहेगी।

समिति के सदस्य  राजू राठौड़ एवम  मनीष(गजानन्द)  माली ने बताया कि इस वर्ष भागवत का समय संध्या 7 से रात्रि 11 बजे तक रखा गया है। पं.अंतिम  त्रिवेदी एवम पं.कमलेश  नागर ने सभी बंधु-बांधवो से निवेदन-आग्रह किया कि आप सभी अपने सनातन हिन्दू नव-वर्ष का स्वागत बड़े धूमधाम,आन्नद से करो ।साथ ही सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठ कर स्नान कर अपने घर पर भगवा ध्वज,गुड़ी बांधे एवम आम के पत्तो का तोरण बांधे, अपने आँगन में रांगोली बनावे,दीपक प्रज्वलित करें।अपने से बड़ो का आशीर्वाद लेवे।
समिति के सदस्य  प्रकाश वाणी एवम कैलाश जी वर्मा ने बताया कि  6 अप्रैल शनिवार से 12 अप्रैल शुक्रवार  तक चलने वाले इस भागवत-अनुष्ठान एवम नूतन वर्ष पर निकलने वाली शौभायात्रा में सपरिवार,इष्ट मित्रो के साथ व्यवस्थित धर्म लाभ लेने हेतु व्यापक तैयारी की गई है । कन्या  भोजन समिति के सदस्य-  तरुण सुरेशचन्द्र वाणी एवम जनीश कैलाशचंद्र वाणी ने कहा कि दिनांक 12 अप्रैल शुक्रवार को प्रातः 11 बजे से गाँव की सभी 1 वर्ष से 8 वर्ष की कन्याओ का पूजन एवं भोजन का कार्य रहेगा ।
श्री देवी भागवत ज्ञान गंगा यज्ञ समिति,नानपुर व शत-चंडी अनुष्ठान समिति,विशाल कन्या भोजन समिति,नानपुर ने क्षेत्र में घर घर आमन्त्रण दिया है ।

Share on WhatsApp