छकतला में निकली भगोरिया की गैर,
आशुतोष पंचोली
अलीराजपुर। रविवार को अंचल में तीन स्थानों पर भगोरिया हाट था। जिसमें जिसमें जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेश पटेल विधायक मुकेश पटेल, प्रदेश के लोनिवि मंत्री सज्जनसिंह वर्मा के सुपुत्र पवन वर्मा ने सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ सोरवा, छकतला व कुलवट ग्राम में आयोजित भगोरिया हाट में भाग लेकर आदिवासी पर्व की परंपराओं का निर्वहन किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष महेश पटेल, विधायक मुकेश पटेल ने भगोरिया हाट में ढोल मांदल बजाकर पर्व की परंपराओं का निर्वहन किया।
छकतला भगोरिया में कांग्रेस ने धूमधाम से गैर निकाली
छकतला भगोरिया पर्व में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेश पटेल,आलीराजपुर विधायक मुकेश पटेल के नेतृत्व में ढोल धमाको के साथ धूमधाम से गैर निकाली।इस मौके पर विशेष तौर पर पवन सज्जनसिंह वर्मा उपस्थित थे।भगोरिया गैर में महेश पटेल ओर मुकेश पटेल ने जमकर ढोल बजाया।गैर में हजारो की संख्या में उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओ ओर आदिवासी नर नारियों को टोली ने दिनभर जमकर लोकनृत्य किया।गेर गांव के प्रमुख मार्गों से निकली और मुख्य मेला स्थल पर पहुंची।यहां भी गेर ने बेहतरीन रंग जमाया।
छकतला में जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेश पटेल विधायक मुकेश पटेल दोनों ने ग्रामीण अंचल में मतदान बढ़ाने के लिए निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिला प्रशासन द्वारा लगाए गए सेल्फी पाईंट पर खड़े होकर सेल्फी भी खींचवाई।
इस मौके पर कांग्रेस नेता बापू पटेल,झमरला भाई, उसानभाई, उतमभाई,दीपू भाई, रमेश भाई गेंदा,चीतल पंवार, धीरेंद्र भाई अचपई,पप्पू पटेल,मोहन भाई उमरठ,श्याम सेंडी,सोनू वर्मा,तरुण मण्डलोई,सुभाष भाई बयडिया राजेश चौधरी,कैलाश चौहान,पिंटू सेन,मंसूर भाई,मावसिंह कड़वानिया,राकेश भाई कटवाड,परसुभाई,अमित भाटी,रवि तंवर,राजुभाई आदि सहित बड़ी सँख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे




