कांग्रेस भाजपा ने निकाली भगोरिया
पर्व की परंपरागत गैर,
सांसद, जिला कांग्रेस अध्यक्ष, विधायक,
पूर्व विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष व भाजपा जिलाध्यक्ष भगोरिए की गैर में जमकर थिरके,
आदिवासी महिला मंडल की निकली पारंपरिक
गैर
आशुतोष पंचोली
आलीराजपुर। ब्यूरो चीफ
अंचल में भगोरिया पर्व का रंग अब
परवान चढ़ रहा है। सालों बाद आलीराजपुर जिला मुख्यालय पर भगोरिया पर्व में ऐतिहासिक
भीड़ उमड़ी। हजारों की संख्या में आदिवासी नर नारियों, बच्चों व युवक युवतियों ने पारंपरिक
वेशभूषा में सजधज कर भगोरिया पर्व का आनंद लूटा। सोमवार को हर कोई भगोरिया के रंग में
ही नजर आता दिखाई दिया। क्या कांग्रेस क्या भाजपा, क्या नेता क्या कार्यकर्ता सभी पर
भगोरिया की मस्ती का ऐसा रंग चढ़ा कि सुबह से लेकर शाम तक सभी भगोरिया पर्व की मस्ती
में डूबे हुए नजर आए। कांग्रेस व भाजपा के अलावा आदिवासी महिला मंडल की ओर से भी भगोरिया
पर्व की पारंपरिक गैरे निकाली गई।
भगोरिया
पर्व में भाग लेने के लिए सांसद कांतिलाल भूरिया विशेष तौर पर पगड़ी पहन कर आलीराजपुर
पहंुचे। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेश पटेल, क्षेत्रीय विधायक मुकेश पटेल, जोबट
विधायक कलावती भूरिया, नपा अध्यक्ष सेना पटेल, पूर्व विधायक नागरसिंह चैहान, भाजपा
जिलाध्यक्ष किशोर शाह सहित कांग्रेस व भाजपा दोनों दलों के नेताओं ने पारंपरिक उल्लास
के साथ भगोरिया पर्व मनाया।
पुलिस प्रशासन की व्यवस्था चाक चैबंद रहने से भगोरिया पर्व
शांति से निपटा। मेला स्थल पर झूले चकरियों का आनंद लेने के लिए दिन भर ग्रामीणों में
विशेष उल्लास देखा गया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष महेश पटेल, नपा
अध्यक्ष सेना पटेल व कलावती भूरिया आदिवासी संस्कृति की पारंपिक वेशभूषा में आकर्षण
का केंद्र बने रहे।
आलीराजपुर भगोरिया में कांग्रेस ने
जमाया रंग
आलीराजपुर भगोरिया पर्व
में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेश पटेल आलीराजपुर विधायक मुकेश पटेल के नेतृत्व
में ढोल धमाको के साथ भगोरिया का अनोखा रंग जमाया। इस मौके पर विशेष रूप से सांसद कांतिलाल
भूरिया जोबट विधायक कलावती भूरिया उपस्थित थे।सिनेमा चौराहे ओर आयोजित भगोरिया गेर
में आलीराजपुर क्षेत्र से हजारों की सँख्या कांग्रेस नेता कार्यकर्ता और ग्रामीण जन
उपस्थित थे।दिनभर चौराहे पर भगोरिया की धूम रही।इसके बाद ढोल धमाको के साथ गैर निकली।
इस
अवसर पर जिला कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष ओम राठौर प्रकाश जैन मंजुला पटेल बापू पटेल
निहालसिंह पटेल चितल पंवार मनीष मामा, सोनू वर्मा सानी मकरानी इसमुद्दीन कांट्रेक्टर श्याम सेंडी राहुल परिहार शंकर रावत बोरकुवां झेतरा भाई राजू वकील आदि सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल थे ।
मांदल की थाप पर नाचे पूर्व विधायक व जिला पंचायत अध्यक्ष
भगोरिया
पर्व को धुमधाम से मनाने के लिए सिनेमा चौराहे के समीप स्थित पूर्व विधायक नागरसिंह चौहान के निवास स्थान से गैर का आयोजन किया गया। निवास स्थान पर जिला पंचायत अध्यक्ष अनिता चौहान,भुवान सिंह चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष किशोर शाह, नपा उपाध्यक्ष मकू परवाल,पुर्व जनपद अध्यक्ष भदु पचाया, दशरथ चंदेल,पूर्व नपा उपाध्यक्ष विक्रम सेन, भाजपा
जिला मीडिया प्रभारी हितेंद्र शर्मा आजमसिंह अवास्या,युवा मोर्चा के रिंकेश तवर, मोंटू शाह, गिरीराज
मोदी सहित भाजपा के पार्षदगण व बंडी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजुद थे।
तत्पश्चात चौहान के निवास से गेर का आयोजन किया गया जो सिनेमा चौराहा होते हुए पुन: अपने निवास पर पहुंचा। जहां देर शाम तक ढोल-मादल की थाप पर नृत्य करते दिखाई दिए। इस दौरान पूर्व विधायक चौहान द्वारा मांदल भी बजाई गई जिस पर उनकी पत्नी व जिला पंचायत अध्यक्ष अनिता चौहान भी अपने आप को नाचने से नही रोक पाई।
आदिवासी महिला मंडल के साथ निकली समाज की पारम्परिक गैर
आदिवासी समाज की परम्परागत भोंगरिया गैर अलीराजपुर भोंगरिया में निकाली गई जिसमें जिलेभर के समाज जन शामिल हुए प्रमुख रूपसे महिला मंडल ने सहभागीता निभाई पर पारम्परिक वेशभूषण मे गेर के शामिल होकर आदिवासी नृत्य किया। लगभग 400-500 की संख्या में आदिवासी महिला,पुरुषों, युवाओ द्वारा पारम्परिक ढोल के साथ गैर निकाली गयी और सामाजिक संस्कृति का सन्देश दिया।
आदिवासी परिधान में समाज के नव युवा,वाद्य यंत्रों के साथ झूमते नजर आए। आदिवासी संस्कृति को दर्शाती आदिवासी समाज महिला जिलाध्यक्ष प्रीति डावर के साथ महिला मण्डल की पदाधिकारी बिरज चौहान ,ऋषिका राही वसावा,रेशम भँवर,संजू रावत , सरस्वती तोमर ,गुलाबी तोमर,विद्या बडोद, अलीराजपुर भोंगर्या का पारम्परिक परिधान में एवम् पारम्परिक आदिवासी समाज के सुन्दर गहनों के साथ आनन्द लिया भोंगर्या में पारम्परिक वाद्य यंत्रो मांदल की थाप पर बांसुरी की धुन पर नृत्य करते हुए आइसक्रीम का लुफ्त लेते हुए समाजनो के साथ अलीराजपुर का भरपूर उत्साह के साथ गैर में शामिल हुए पान का भी आनंद लिया ।












