सोंडवा व फूलमाल के पहले भगोरिया हाट में बिखरा उल्लास,
विधायक मुकेश पटेल पारंपरिंक भगौरिया की गैर में हुए शामिल
आशुतोष पंचोली
आलीराजपुर। ब्यूरो चीफ
आदिवासी समाज की सालों पुरानी संस्कृति के पारंपरिक भगौरिया पर्व की रंगारंग शुरुआत गुरुवार 14 मार्च को जिले में फूलमाल, सोंडवा व जोबट के भगोरिया हाट से हो गई। सात दिनों तक चलने वाले भगोरिया पर्व के आरंभिक भगोरिया हाट में औसतन कम भीड़ उमड़ती है किंतु पर्व की रंगत का उल्लास दोपहर दो बजे तक अपने चरम पर पहंुच चुका था। आलीराजपुर जिले के भगोरिया हाट अपनी सालों पुरानी ठेठ आदिवासी संस्कृति, नवयौवनाओं के आकर्षक पारंपरिक परिधानों व गहनों के लिए पूरे भारत में जाने जाते हैं। इसी के चलते इस जिले के भगोरिया हाट विशेषकर पूरे मप्र सहित देश विदेश में भी प्रसिद्ध है।
गुरुवार को अंचल के फूलमाल व सोंडवा के भगोरिया पर्व में क्षेत्रीय विधायक मुकेश पटेल ने भाग लेकर भगोरिया पर्व की परंपराओं को निभाया। वहीं जोबट विधायक कलावती भूरिया भी अपने समर्थकों व कार्यकर्ताओं के साथ जोबट भगोरिया पर्व में पहंुची थी।
फूलमाल में निकली भगोरिया की गैर
कठ्ठीवाड़ा विकासखंड के ग्राम फूलमाल में पहले भगोरिया पर्व में आसपास के ग्रामों से बड़ी संख्या में ग्रामीणजन सज धज कर पर्व की मस्ती का आनंद लेने के लिए पहंुचे थे। यहां पर विधायक मुकेश पटेल भगोरिया पर्व की पारंपरिक गैर में भी शामिल हुए। ग्राम के मुख्य मार्ग पर ढोल मांदल के साथ निकली गैर में युवाजन नाचते गाते पर्व का उल्लास बिखरते हुए निकले। विधायक पटेल के साथ ग्राम फूलमाल के सरपंच गमरसिंह भाई आदि भी शामिल हुए। वहीं दूसरी ओर प्रशासन की ओर से अपर कलेक्टर सुरेशचंद्र वर्मा, प्रभारी तहसीलदार संतुष्टि पाल, कठ्ठीवाड़ा जनपद पंचायत सीईओ सहित बड़ी संख्या में सोरवा पुलिस थाना व फूलमाल चैकी के पुलिस अफसर व आरक्षक आदि उपस्थित थे।
सोंडवा में विधायक पटेल ने बजाया ढोल
सोंडवा के भगोरिया हाट में पुलिस थाना प्रांगण में पर्व का मुख्य समारोह संपंन हुआ। आसपास के ग्रामों से आए हुए करीब एक दर्जन से अधिक ढोल मांदल की टीम के सदस्य बड़ी देर तक कुर्राटियां मारते हुए ढोल मांदल की थाप पर नाचते रहे। यहां पर विधायक मुकेश पटेल ने भी ढोल बजाया जिस पर कार्यकर्ताजन व ग्रामीण बड़ी संख्या में थिरके।
इस दौरान जिला कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष ओम सेठ राठौर, सोनू वर्मा, श्याम सैंडी राठौड़, रफीक कुरैशी, तरुण मंडलोई, झेतरा भाई, राजू डूमसिंह, सोंडवा एसडीएम, सोंडवां थाना प्रभारी सुनिता मंडलोई, नानपुर थाना प्रभारी ईश्वर चैहान सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल उपस्थित था। इसके बाद विधायक पटेल ग्राम वालपुर पहंुचे जहां पर शुक्रवार 15 मार्च को लगने वाले भगोरिया पर्व की तैयारियों का निरीक्षण कर ग्राम पंचायत को सारी व्यवस्थाएं व आवश्यक नागरिक सुविधाएं जुटाने के निर्देश दिए।
अजमेर उर्स के लिए विधायक पटेल ने भिजवाई चादर
राजस्थान के अजमेर शरीफ के 807 वें उर्स के मौके पर क्षेत्रीय विधायक मुकेश पटेल ने हजरत गरीब नवाज की दरगाह के लिए चादर भिजवाई। इस दौरान बापू पटेल, तरुण मंडलोई, श्याम सैंडी, सोनू वर्मा, विजय चैहान, विक्रम, जयेश चैहान, सलमान मकरानी, साबिर शेख, तबरेज कुरैशी, गामा निजामी आदि उपस्थित थेे।