निशुल्क परामर्श शिविर का आयोजन 10 को
आशुतोष पंचोली
आलीराजपुर। ब्यूरो चीफ
घुटने से परेशान रोगीयो के लिए निशुल्क परामर्श शिविर का आयोजन आगामी 10 मार्च को अहमदाबाद के जाने माने चिकित्सको के नेतृत्व में लाइफ केयर फिजियोथेरेपी सेंटर पर आयोजित किया जाएगा। फिजियोथेरेपिस्ट पुष्पा भिंडे ने बताया की अहमदाबाद के विख्यात सर्जन जितेन्द्र चौधरी जो की ज्वाइंट रिप्लेसमेंट के जाने माने सर्जन है जिनके द्वारा रोगीयो को चिकित्सा सलाह एवं परामर्श दिया जाएगा। उक्त शिविर बहारापुरा स्थित चंदेरी लेब पर आयोजित किया गया है। जिसका समय सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक रहेगा। ज्ञात हो की जितेन्द्र चौधरी ने संयुक्त राष्ट्र अमेरिका व कनाड़ा से ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी की डिग्री प्राप्त की है। इनके द्वारा सैंकड़ो लोगों के सफल ज्वाइंट रिप्लेसमेंट किए गए है। आलीराजपुर में उक्त शिविर निशुल्क आयोजित किया जा रहा है। शिविर में घुटने संबंधी रोगी अपना पंजीयन करवाकर लाभ प्राप्त कर सकता है। उक्त पंजीयन के लिए लाइफ केयर फिजियोथेरेपी पुष्पा भिंडे के मोबाइल नंबर ८२६९५१६३६१ पर संपर्क कर सकते है।
