विधायक मुकेश पटेल ने विभिन्न पंचायतों में एक करोड़ की लागत के चेक डेमों का किया भूमि पूजन

कार्यक्रम में पधारे ग्रामों के वरिष्ठजनों का विधायक पटेल ने किया सम्मान
आशुतोष पंचोली
आलीराजपुर। ब्यूरो चीफ
विधानसभा क्षेत्र में विधायक मुकेश पटेल सक्रियता से विभिन्न योजनाओं में विकास कार्यों का भूमि पूजन कर रहे है। इसी क्रम में विधायक पटेल ने मंगलवार को विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सेजगांव, सोलिया, गुनेरी, छोटी हथवी व उन्हाला में अलग अलग बनने वाले कई चेक डेमों का भूमि पूजन किया। इन चेक डेमों की लागत एक करोड़ के करीब है।

 भूमि पूजन कार्यक्रमों की खास बात यह रही है कि विधायक पटेल ने सभी जगह भूमि पूजन उन ग्रामों के वरिष्ठजनों व स्थानीय जनप्रतिनिधियों को आगे रखकर उनसे करवाया। इससे ग्राम वासियों में नया उत्साह देखने को मिला। विधायक पटेल इन दिनों होने वाले ऐसे सभी भूमि पूजन कार्यक्रमों में इसी ढंग से स्थानीय नेतृत्व को आगे करते हुए उनसे ही भूमि पूजन करवा रहे है। विधायक पटेल ने इस ढंग की यह परंपरा अपने आयोजनों में आरंभ कर दी है।

वरिष्ठजनों का किया सम्मान
विधायक पटेल ने भूमि पूजन समारोह के बाद खुद अपना स्वागत कराने के बजाए स्वयं अपने हाथों से कार्यक्रम में भाग लेने पहंचे वरिष्ठजनों व जनप्रतिनिधियों का सम्मान किया।इससे सभी वरिष्ठजनों को बहुत खुशी व अपनत्व का अहसास हुआ। 

ये थे उपस्थित
मंगलवार को संपंन हुए विभिन्न भूमि पूजन समारोह में कदमसिंह, कमल, सुलेश, मुकेश पुरे, दरियाा सिंह पटेल, सेजगांव में जेराम, भगत, सुरेन, विक्रम, अंतरसिंह, कुंवरसिंह, उंकार,, ग्राम गुनेरी में भरला, केमता, इंदरसिंह, नंदलिया छोटी हथवी में धनसिंह गमीर, दयाल, अगरिया, रमेश उन्हाला में गजेंद्रसिंह, सरपंच मगन, गणपत पटेल, बुलसिंह, मंगलिया सहित जनपद पंचायत सोंडवा के सीईओ मनीष भंवर, चितल पंवार, सोनू वर्मा, जगदीश पटेल पप्पू, तरुण मंडलोई आदि उपस्थित थे। सभी भूमि पूजन कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन भी शामिल हुए।


जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण
 विधायक मुकेश पटेल ने गत दिवस जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण करते हुए वहां मरीजों के कुशल क्षेम पूछे। इस दौरान जिला अस्पताल की समस्याओं के बारे में वार्ड में जाकर मरीजों से जानकारी प्राप्त की और अस्पताल प्रशासन को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान जिला अस्पताल में भर्ती एक गंभीर मरीज को उच्च उपचार के लिए बाहर रैफर करवाने की व्यवस्था सुनिश्चित करवाई। इस दौरान उनके साथ कई कांग्रेस कार्यकर्ता आदि उपस्थित थे।


Share on WhatsApp