नील्स ब्लू जीम से प्रशिक्षित है दोनों युवक,
एक अन्य युवक को मिला चौथा स्थान
आशुतोष पंचोली
आलीराजपुर। ब्यूरो चीफ
आदिवासी अंचल के जिले में बाडी बिल्डिंग के प्रति युवाओं का रुझान बहुत तेजी से बढ़ रहा है। इन दिनों अंचल के युवकों में बॉडी बिल्डिंग के प्रति दिलचस्पी बढ़ने से वे बाडी बिल्डिंग प्रतियोगिताओं में भी भाग ले रहे हैं। आलीराजपुर में चल रहे नील्स ब्लू जिम के दो सदस्यों ने बड़वानी में आयोजित मिस्टर निमाड़ प्रतियोगिता में भाग लेकर सफलता प्राप्त की।
जानकारी के अनुसार फरीद मंसूरी ने 55 किलो वर्ग में मिस्टर निमाड़ का प्रथम इनाम जीता। वही इसी वर्ग में गोपी सिसोदिया ने चौथा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता का आयोजन गत रविवार को बड़वानी जिला मुख्यालय पर संपन्न हुआ। जिसमें इन दोनों युवकों को बॉडी बिल्डिंग में अपना प्रदर्शन करते हुए सफलता मिली है। जानकारी के अनुसार दोनों युवक करीब 2 साल से जिम मैं आकर बॉडी बिल्डिंग के लिए कठोर परिश्रम कर रहे थे। जिनके ट्रेनर नीलेश शर्मा व नवीन कुमार में दोनों को इस ढंग से प्रशिक्षित किया कि दोनों को बाडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में सफलता मिली। दोनों ट्रेनर के अलावा सहायक ट्रेनर इरफान मंसूरी, जोएब,जादू, राहुल व रिहान का भी उल्लेखनीय योगदान रहा है। मिस्टर निमाड़ प्रतियोगिता में खिताब जीतने पर दोनों युवकों का जिम में जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान बडी संख्या में जिम के प्रशिक्षित सदस्य आदि उपस्थित थे।
*आलीराजपुर का नाम किया रोशन*
विधायक मुकेश पटेल ने अलीराजपुर के दोनों युवकों द्वारा मिस्टर निमाड़ प्रतियोगिता मैं भाग लेकर आलीराजपुर का नाम रोशन करने पर उन्हें बधाई दी है।विधायक पटेल बताया कि जिले के लिए यह गौरव की बात है कि आदिवासी अंचल के युवक अब बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में भाग लेकर जिले का नाम रोशन कर रहे हैं। फरीद मंसूरी व गोपी सिसौदिया की इस उपलब्धि पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेश पटेल, अभिभाषक अनिल श्रीवास्तव (कप्तान) जीम के संचालक निलेश शर्मा, ट्रेनर नवीन कुमार, सदस्य सोनू वर्मा, लक्ष्मण भाई, जीवन सिसौदिया, इरफान, मंसूर मर्चेंट, संजय पंवार, दीपक गुप्ता आदि ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी है।


