टीवी स्क्रीन लगाकर सुनी प्रधानमंत्री की मन की बात पीएम ने कहा आपके आशिर्वाद से हमेशा सालों तक आपसे मन की बात करूंगा

आशुतोष पंचोली 
आलीराजपुर। ब्यूरो चीफ 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने रेडियो कार्यक्रम मन की बात के जरिए 53वीं बार देशवासियों को संबोधित किया। यह लोकसभा चुनाव के पहले का आखिरी कार्यक्रम था। आकाशवाणी पर प्रसारित होने वाले इस रेडियो कार्यक्रम के माध्यम से पीएम मोदी ने देश-दुनिया से जुड़े मुद्दों पर अपनी राय रखी। स्थानीय बस स्टैंड पर भाजपा व युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने टीवी स्क्रीन लगाकर मन की बात को सुनी। इस दौरान पीएम ने कहा मैं लोकसभा चुनाव के बाद एक नए विश्वास के साथ आपके आशीर्वाद की ताकत के साथ फिर एक बार मन की बात के माध्यम से हमारी बातचीत के सिलसिले का आरम्भ करूंगा और सालों तक आपसे मन की बात करूंगा। इस दौरान उन्होंने देशवासियों का धन्यवाद भी दिया। पीएम ने अपनी मन की बात में देश के पूर्व प्रधानमंत्री मोराजी देसाई व अंग्रेजो से लोहा लेने वाले स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा का जीक्र किया। 

दोनो महान विभूतियों ने देश का मान बढ़ाया है
मन की बात करते हुए पीएम मोदी ने कहा हमारे देश के पूर्व प्रधानमंत्री मोरारजी भाई देसाई देश के सबसे अनुशासित नेताओं में से थे। मोरारजी भाई देसाई के कार्यकाल के दौरान ही 44 वां संविधान संशोधन लाया गया। यह महत्वपूर्ण इसलिए है क्योंकि इमरजेंसी के दौरान जो 42वां संशोधन लाया गया था जिसमें सुप्रीमकोर्ट की शक्तियों को कम करने और दूसरे ऐसे प्रावधान थे उनको वापिस किया गया। पीएम ने कहा की वर्ष 1900 में 3 मार्च को अंग्रेजों ने बिरसा मुंडा को गिरफ्तार किया था तब उनकी उम्र सिर्फ 25 साल की थी ये संयोग ही है कि 3 मार्च को ही जमशेदजी टाटा की जयंती भी है। ये दोनों व्यक्तित्व पूरी तरह से दो अलग-अलग पारिवारिक पृष्ठभूमि से हैं जिन्होंने झारखण्ड की विरासत और इतिहास को समृद्ध किया। मन की बात में बिरसा मुंडा और जमशेद टाटा को श्रद्धांजलि देने का एक प्रकार से झारखण्ड के गौरवशाली इतिहास और विरासत को नमन करने जैसा है। इन दो महान विभूतियों ने झारखण्ड का नहीं पूरे देश का नाम बढ़ाया है। पूरा देश उनके योगदान के लिए को याद रखते हुए उनका मार्गदर्शन लेता रहेगा। 
ये थे मौजूद
मन की बात कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका उपाध्यक्ष मकू परवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष निलेश जैन, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष गिरीराज मोदी, जिला उपाध्यक्ष अंकित शाह, सचिन चौहान,पार्षद आनंद सोलंकी, अक्षय गुप्ता, दिलीप चौहान, अभिषेक गेहलोत, सिद्धार्थ जैन, जूवानसिंह भाई,दीपक शर्मा,प्रवीण परिहार,दीपक परिहार,कुल्दीप राठौड़,तनय गेहलोत, सुधाशु चंदेल, राजेश चंदेल सहित अन्य लोग मौजूद थे।
Share on WhatsApp