पशु अस्पताल में छोटे मवेशियों का अब हो सकेगा
एक्सरे
आशुतोष पंचोली
आलीराजपुर।ब्यूरो चीफ जिला मुख्यालय पर स्थित पशु अस्प्ताल में गुरुवार को क्षेत्रीय विधायक मुकेश पटेल ने छोटे मवेशियों के उपचार के लिए आई गई एक्सरे मशीन का लोकार्पण किया। अब जिला मुख्यालय पर छोटे मवेशियों का एक्सरे भी हो सकेगा। इसके लिए पशु अस्पताल में एक विशेष कक्ष में मशीन को रखा गया है। विधायक पटेल ने एक्सरे मशीन की पूजा कर पुष्पमाला अर्पित कर उसका लोकार्पण किया। यहां पर विधायक पटेल ने पशु अस्पताल के उपसंचालक डाॅ एमएल परमार को कहा कि गत दिनांे फूलमाल क्षेत्र के दौरे के समय वहां पर ग्रामीणों ने पशुओं के उपचार के लिए तैनात कर्मचारी द्वारा उपचार के लिए रुपए लेने की शिकायत उन्हें की थी। विधायक पटेल ने वहां तैनात कर्मचारी को हटाकर दूसरे कर्मचारी को नियुक्त करने के निर्देश दिए। जिला कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष ओमसेठ राठौर ने सभी पशु चिकित्सकों से कहा कि कांग्रेस की सरकार के मंशा के अनुसार सभी चिकित्सक भ्रष्टाचार किए बिना ईमानदारी से ग्रामीणों के मवेशियों का उपचार करे। यदि किसी भी कर्मचारी द्वारा भ्रष्टाचार करने या मवेशियों के उपचार के दौरान रुपए मांगने की शिकायत मिलती है तो उसके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। इस दौरान कांग्रेस नेता राजेंद्र टवली, श्याम राठौर सैंडी, सोनू वर्मा, शाबिर बाबा आदि उपस्थित थे। इसके पूर्व विधायक पटेल का अस्पताल स्टाॅफ की ओर से पशु अस्पताल की डाॅ शंकुतला विरला, डाॅ सीएस भाटी, डाॅ रोशनलाल बेरवा, कर्मचारी लविंद्र चैहान, ज्ञानेंद्र परिहार, प्रवीणा अलावा आदि ने गुलदस्ते भेंटकर स्वागत किया।
लोकसभा चुनाव के
लिए कांग्रेस कार्यकर्ता
तैयारियों में जुट
जाए- विधायक मुकेश
पटेल
ग्राम पानमहुड़ी में
कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन संपंन
जिस प्रकार
कार्यकर्ताआंे ने अपनी
मेहनत और लगन
से विधानसभा चुनाव
2018 में कांग्रेस पार्टी के
लिए काम किया
और जिले की
दोनों सीटों पर
कांग्रेस प्रत्याशियों को विजयी
बनाया। कार्यकर्ताओं की बदौलत
ही प्रदेश में
कांग्रेस की सरकार
बनी है। विधानसभा
चुनाव की भांति
कांग्रेस कार्यकर्ता आगामी लोकसभा
चुनाव की तैयारियों
के कमर कस
कर जुट जाए।
यह बात क्षेत्रीय
विधायक मुकेश पटेल ने
बुधवार को जिले
के ग्राम पानमहुड़ी
में कांग्रेस कार्यकर्ता
सम्मेलन को संबोधित
करते हुए कही।
विधायक मुकेश पटेल ने
कहा कि कांग्रेस
ने विधानसभा चुनाव
में तीन राज्य
जीते है अब
लोकसभा चुनाव भी जीतना
है और देश
में कांग्रेस के
नेतृत्व वाली केंद्र
सरकार बनाना है।
जिला कांग्रेस के
कार्यवाहक अध्यक्ष ओम सेठ
राठौर ने कहा
कि कार्यकर्ता पार्टी
में सर्वोपरि होता
है। कार्यकर्ताओं के
दम पर ही
कोई भी पार्टी
सरकार में आती
है। राठौर ने
कहा कि कांग्रेस
का कार्यकर्ता भी
पूरी ताकत से
आगामी चुनाव में
जुटेगा और रतलाम
झाबुआ सीट से
कांग्रेस के सांसद
प्रत्याशी को पुनः
विजयी बनाएगा। कार्यक्रम
में आसपास के
ग्रामों से बड़ी
संख्या में कांग्रेस
कार्यकर्तागण व जनप्रतिनिधि
सरपंच पंच आदि
शामिल हुए।
सम्मेलन
के बाद विधायक
पटेल ने ग्रामीणों
की आम शिकायतें
भी सुनी और
त्वरित निराकरण करने का
आश्वासन भी दिया।
इस दौरान कांग्रेस
कार्यकर्ता नानू पटेल,
सरसन, मानकर, जयंत,
भागवानसिंह सहित बड़ी
संख्या में ग्रामीण
कार्यकर्ता मौजूद थे।
सोंडवा स्वास्थ्य केंद्र में मच्छरदानियों का
वितरण
क्षेत्रीय विधायक मुकेश पटेल ने बुधवार को सोंडवा
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर वहां पर आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं व सुविधाओं
की स्थिती को देखा। इस दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की समस्याओं के बारे में बीएमओ
डाॅ केवलसिंह जमरा व अस्पताल स्टाफ से जानकारी प्राप्त की। विधायक पटेल ने सामुदायिक
स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सकों व स्टाफ को नियमित तौर पर ड्यूटी पर उपस्थित रहने के
निर्देश देते हुए कहा कि ग्रामीण अंचल में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सभी को समय पर मिले
इस बात का अस्पताल स्टाफ विशेष तौर पर ध्यान रखे। निरीक्षण के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य
केंद्र पर विधायक पटेल ने मच्छरदानियों का वितरण हितग्राहियों को किया।
इस दौरान जिला
कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष ओम सेठ राठौर, बीएमओ जमरा, जनपद सीईओ मनीष भंवर, चतरसिंह
भाई, जिला पंचायत सदस्य बिहारीलाल डावर, बयड़िया सरपंच भाया भाई, उमरठ सरपंच मोहन भाई,
दलसिंह भयड़िया आदि कार्यकर्ता और अस्पताल का स्टाॅफ मौजूद थे। सोंडवा से वापस लौटते
समय ग्राम बोरकुआं में शासकीय बालक आश्रम का निरीक्षण कर वहां पर रहने वाले छात्रों
से विधायक पटेल ने अनौपचारिक मुलाकात की और उनसे आश्रम की सुविधाओं व सेवाओं के बारे
में जानकारी ली। इस दौरान विधायक पटेल ने आश्रम के कक्षों का निरीक्षण किया और छात्रों
के पलंग पर बैठकर उनसे चर्चा भी की।




