जोबट विधायक ने भ्रष्ट्राचार में लिप्त ग्राम पंचायतों की कलेक्टर से जांच की मांग उठाई


सरपंचों व अफसरों की मिलीभगत से हुई लाखों रुपए की अनियिमतताएं
आशुतोष पंचोली
आलीराजपुर। ब्यूरो चीफ
जोबट विधायक कलावती भूरिया ने जोबट विधानसभा क्षेत्र के पांच ब्लाक की विभिन्न गाम पंचायतों के चार वर्षीय कार्यकाल में हुए भ्रष्ट्राचार,भारी अनियमितताओं की जांच की मांग जिला कलेक्टर से की है। 
जोबट विधायक कलावती भूरिया और जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेश पटेल ने यहां जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि पिछले चार वर्ष के कार्यकाल में उनके विधानसभा क्षेत्र के विकासखंड जोबट अंतर्गत ग्राम पंचायत बलेडी,उम्दा,छोटी खट्टाली,कोसदुना आलीराजपुर विकासखंड की ग्राम पंचायत पलासदा, मसनी,दूदलवाट कट्ठीवाडा ब्लाक की ग्राम पंचायत राठोडी, काबरीसेल, हवेलीखेडा, वेज,वाव आजदनगर ब्लाक की ग्राम पंचायत झीरण,अमनकुआ,ठोटी पोल,डूंगलावानी,छोटी फाटा उदयगढ ब्लाक अंततर्गत ग्राम पंचायत थांदला,खंडालाराव,जाम्बूखेडा,रतनपुर में सरपंच,सचिव ओर अधिकारियों की मिलीभगत से शासन प्रषासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं ओर निर्माण कार्यों में भारी वित्तीय अनियमितता ओर नियम विरूद्ध निर्माण कार्य हुए है। इनमें लाखो करोडो रूपयों का भ्रष्ट्राचार होने की षिकायत ओर प्रमाण उन्हें मिले है।इन ग्राम पंचायतों में नियम विरूद्ध फर्जी ओर घटिया निर्माण कार्य हुए है। ग्राम पंचायतों द्वारा किए गये सीसी ड, पुलिया, कुप, तालाब , आवास, बिजली, पेंषन, षासकीय खरीदी आदि कार्यो ओर सरकारी योजनाओं में भारी गडबडी की गई है। 
भूरिया ने सोमवार को जिला मुख्यालय पर कलेक्टर को इन ग्राम पंचायतों निर्माण कार्य,योजनाओं ओर उनके रेकार्ड की जिला स्तर के प्रषासनिक अधिकारी दल से सुक्ष्मता से जांच करने की मांग की है। साथ ही उनके विरूद्ध धारा 40 की कार्यवाही कर उन्हें पद से हटाने ओर कडी दण्डात्मक कार्यवाही की भी मांग की है। आपने बताया कि बीते वर्षो में भाजपा सरकार में जिले की अनेक ग्राम पंचायतों में भारी भ्रष्टाचार हुआ है। शासन प्रष्षसन की जन कल्याणकारी जो योजनाओं ओर निर्माण कार्यो का आम गरीब जनता को जो लाभ मिलना था वही नही मिला। भ्रष्टाचार का सारा रूप्या सरपंच सचिवों ने हजम कर लिया। कांग्रेस सरकार में अब यह सब खेल नही चलेगा। आपने बताया कि विधानसभा क्षेत्र की कुछ ओर भ्रष्ट पंचायतों की भी स्थिति ओर रेकार्ड उनके द्वारा खंगाले जा रहे है। उनको भी शीघ्र जांच के घेरे में लाया जाएगा।


Share on WhatsApp