कांग्रेस सरकार बनने के 45 दिनों में फूलमाल में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण
चिकित्सक की नियुक्ति करवाकर ग्रामीणों को दी सौगात
आशुतोष पंचोली
आलीराजपुर। ब्यूरो चीफ
आलीराजपुर। कांग्रेस की सरकार बनने के 45 दिनों में कठ्ठीवाड़ा विकासखंड के ग्राम फूलमाल में विधायक मुकेश पटेल ने तील साल से बनकर तैयार हुए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण एक चिकित्सक व दो स्टाफ नर्सों को पदस्थ करवाने के बाद गत दिवस किया। लोकार्पण कार्यक्रम में फूलमाल व झरकली सहित आसपास के ग्रामों से बड़ी संख्या में ग्रामीणजन यह सौगात देखने के लिए एकत्रित हुए।
इस दौरान विधायक पटेल ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही हमने क्षेत्र में व्याप्त समस्याओं के निराकरण के लिए एक रोड मैप तैयार कर लिया है। उसी अनुसार हम तत्परता से और प्राथमिकता के आधार पर काम कर रहे है। पिछले 15 सालों के भाजपा राज में जो काम हुए है जनता ने उन्हें देखा है। फूलमाल में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन 3 सालों से बनकर तैयार पड़ा था। किंतु उसे आरंभ करवाने के लिए कोई प्रयास नहीं किए गए। किंतु हमने कांग्रेस की सरकार बनने के 45 दिनों में इस स्वास्थ्य केंद्र को आरंभ करवाकर ग्रामीणों को सौगात दी है। विधायक पटेल ने कहा कि मैं आशा करता हूं कि आप सभी ग्रामीणजन यहां के अस्पताल की देखभाल अच्छे से करेंगे और चिकित्सक व स्टाफ को सहयोग करेंगे।
पश्चात विधायक पटेल व सभी अतिथियों ने फीता काटकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण किया। इस दौरान विधायक पटेल ने चयनित ग्रामीणों को मच्छरदानियों का वितरण भी किया। समारोह को कांग्रेस नेता पर्वतसिंह राठौर, सीएमएचओ डा केसी गुप्ता, चिकित्सा अधिकारी फूलमाल डा. लोकेंद्र मंडलोई,फूलमाल सरपंच गवरसिंह तोमर, झरकली सरपंच कमाल भाई आदि ने भी संबोधित किया। संचालन बीएमओ डाॅ नरेंद्र भयड़िया ने किया। इसके पूर्व सभी अतिथियों को पुष्पहार पहनाकर अस्प्ताल स्टाफ और ग्रामीण जनप्रतिनिधियों ने स्वागत किया।
कार्यक्रम में कांग्रेस नेता राजेंद्र टवली सोनू वर्मा, झेतरा भाई रातड़ सरपंच विसु भाई, अकलवा सरपंच भुवान भाई, गुरुजी भाई, हेेेेेमंतसिंह हरवाल, बचला पटेल झरकली, नरताम पटेल फूलमाल, सुरेंश भाई बड़दा, सहित बड़ी संख्या में सरपंच पंच आदि उपस्थित थे। अस्पताल स्टाफ की ओर से एएनएम कलावती, मलेरिया निरीक्षक सुरेश अजनार, बीपीएम जितेंद्र बघेल, बीएएम राजेश राठौड़ आदि ने सहयोग किया। अंत में विधायक पटेल ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। ग्रामीणों की मांग पर फूलमाल में जननी एक्सप्रेस वाहन और 108 एंबूलेंस की व्यवस्था सुनिश्चित कराने के लिए सीएमएचओ डाॅ गुप्ता को निर्देश दिए। प्रभारी सीएमएचओ ने इस बारे में सारी कार्रवाई करने के लिए आश्वासन दिया।
Share on WhatsApp