आशुतोष पंचोली
आलीराजपुर। ब्यूरो चीफ
क्षेत्रीय विधायक मुकेश पटेल ने गत दिवस जिले के सोंडवा विकासखंड के ग्राम वलवई, दरकली, बयड़िया, उमरठ, बयड़ियाकडवानिया में लाखों रुपए के निर्माण कार्यों का भूमि पूजन किया। इस अवसर पर ग्राम दरकली में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए विधायक पटेल ने कहा कि जनता में मुझे सेवा करने का अवसर दिया है और मुझे विधायक चुना है। जनता मेरी विधायक है। मैं जनता के सभी कामों को पूरी निष्ठा और लगन से करुंगा। मैं अपनी विधानसभा में बिना किसी से भेदभाव किए बगैर विकास कार्यों को करुंगा।
विधायक मुकेश पटेल अपने काफिले के साथ सबसे पहले ग्राम पंचायत डाबड़ी के ग्राम वलवई पहंुचे। जहां पर उन्हौंने ग्राम में 225 मीटर लंबे लागत 5.75 लाख रुपए का भूमि पूजन किया। इस दौरान वरिष्ठ नेता पर्वतसिंह राठौर, सरपंच कदमसिंह पटेल, उपसरपंच करमा, सोंडवा जनपद सीईओ मनीष भंवर, आरईएस एसडीओ भावेल, ग्रामीणजन रामसिंह, दलसिंह पुजारा, हिरला भाई, इडलसिंह भाई, उगरसिंह, झेंदू आदि उपस्थित थे।
अनखड़ नदी पर पुलिया बनाने की ग्रामीणों ने रखी मांग
इसी प्रकार ग्राम दरकली में 7.65 लाख रुपए की लागत के 300 मीटर लंबे सीसी रोड़ का भूमि पूजन विधायक पटेल ने किया। सीसी रोड़ का निर्माण ग्राम पंचायत के द्वारा करवाया जाएगा। यहां पर ग्रामीणों ने विधायक पटेल से अनखड़ नदी पर उंची पुलिया बनाने की मांग की। ग्रामीणों का कहना था कि यहां पर कई लोग बारिश के दिनों में नदी की रपट पार करते हुए बहकर मर चुके है। ग्रामीणों ने दरकली से खामट ग्राम को सड़क से जोड़ने की मांग भी रखी। इसके अलावा ग्राम में नलकूपों का जलस्तर नीचे गिर जाने से उनके बंद से ग्राम में पेयजल की गंभीर समस्या के निराकरण की मांग व ग्राम में डीपी लगाने की मांग भी रखी। इस पर विधायक पटेल ने ग्रामीणों का आश्वस्त किया कि वे एक एक कर सभी समस्याओं का निराकरण करवाएंगे। ग्राम पंचायत बयड़िया में मेन रोड़ से वेरला के मकान तक के 5 लाख 10 हजार की लागत से बनने वाले सीसी रोड़ का भूमि पूजन विधायक पटेल ने किया। इस दौरान सरपंच भाया पटेल,जनपद सदस्य लालसिंह, ओंकारसिंह कलेश, विरेंद्र कनेश, कुशल तोमर, काशीराम आदि उपस्थित थे।
उमरठ में सीसी रोड़ व निस्तार तालाब
ग्राम पंचायत उमरठ में 10.20 लाख रुपए की लागत के सीसी रोड़ और 6.68 लाख रुपए की लागत के निस्तार तालाब का भूमि पूजन किया। इस दौरान सरपंच मोहन भाई, खूमला भाई साकड़ी, छगनसिंह भगत, मुकामसिंह, सबरिया पटेल, हिंगरसिंह आदि उपस्थ्ति थे। इसी प्रकार ग्राम पंचायत कडवानिया के बयडिया ग्राम में 3.82 लाख रुपए की लागत के सीसी रोड़ का भूमि पूजन विधायक पटेल ने किया। इस दौरान उपसरपंच सुभाष सोलंकी, मंत्री मालिसंह तोमर, प्रकाश भुवानभाई, देवेंद्र, लगींद्र परमार आदि ग्रामीण उपस्थित थे।


