मां नर्मदा को 450 सौ मीटर की चढ़ाई चुनरी, गुंजते रहे नर्मदे हर के जयकारे,
नर्मदा जयंति उल्लास के साथ मनाई गई
आशुतोष पंचोली
आलीराजपुर। ब्यूरो चीफ
त्वदीय पाद पंकजम् नमामि देवी नर्मदे के जयकारों के साथ मॉं नर्मदा की महाआरती की स्वर लहरियों से मंगलवार को जिले के सोंडवा विकास खंड के नर्मदा तट का ग्राम ककराना गुंजायमान हो उठा। जिला मुख्यालय से करीब 60 किमी दूर स्थित ग्राम ककराना में नर्मदा जयंति के अवसर पर सातवें वर्ष में आयोजित नर्मदा मैया की महाआरती, चुनरी यात्रा में सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। आयोजन के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय सांसद कांतिलाल भूरिया व मुख्य यजमान क्षेत्रीय विधायक मुकेश पटेल थे। दोनों ने मां नर्मदा की विधिवत पूजा अर्चना की पश्चात मां नर्मदा को ओढ़ाई जाने वाली चुनरी की पूजा करने के बाद उसे उत्तर तट से दक्षिणी तट तक मोटर बोट व नावों के सहारे लेकर गए। दक्षिणी तट की पूजा अर्चना के बाद वापस लौटे व मां नर्मदा की आरती उतारी। पंचकुंडीय यज्ञ की पूर्णाहुति में भाग लिय। कन्या पूजन करने के बाद विशाल भंडारा संपंन हुआ जिसमें हजारों की संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया।
नर्मदा के उत्तरी तट पर हवन-पूजन, भजन-किर्तन के धर्ममय वातावरण में श्रद्धालुओं ने नर्मदे हर के जयकारों के साथ माता की स्तुति करते हुए सैकडों दीप नर्मदा की जलधारा में प्रवाहित किए गए। नर्मदा जयंति पर मांॅं के सबसे पहले दर्शन कर आर्शिवाद प्राप्त करने के लिए अलसुबह से ककराना के नर्मदा तट पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमडना शुरू हो गई थी। सूर्य देवता के दर्शन के पहले ही नर्मदा घाट पर अगरबत्ती और फुलों की खुश्बू से सुगंधित हो उठा।
नावों पर निकली भव्य चुनरी यात्रा
मां नर्मदा जयंति को लेकर मां नर्मदा वैंधनाथ धाम सेवा समिति के तत्वावधान में ग्राम ककराना में भव्य चुनरी यात्रा का आयोजन किया गया। दोपहर करीब 1 बजे वैधनाथ मंदिर से चुनरी यात्रा आरंभ हुई। नर्मदा तट पर सोमवार रात को भजन मंडलों बरा भजन संध्या में शानदार भजनों की प्रस्तुती दी गई। इस अवसर पर महंत रामदास महाराज, ककराना सरपंच बिहारीलाल डावर, सुमारिया भाई व मंदिर समिति के भक्त विधायक मुकेश पटेल, रीतेश डावर, दीपक दीक्षित, धमेंद्र राठौर आदि ने चुनरी व कलश की पूजन किया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच 450 मीटर लंबी चुनरी को नर्मदा मैया को एक छोर से दूसरे छोर तक ओढ़ाया गया, दोनों तटों तक चुनरी ओढ़ाने के लिए 7 मोटरबोट व 8 नावों नावों का सहारा लिया गया दूसरे छोर पहुंचने के बाद चुनर को नर्मदा नदी के तट पर बांध दिया गया।
आरती के बाद निकली यात्रा
बैजनाथ धाम प्राचीन शिव हथिनी नदी संगम ककराना पर स्थित शिव मंदिर के महंत रामदासजी ने बताया कि प्रति वर्ष की परंपरानुसार नर्मदा जयंति का पर्व हर्षोल्लास के साथ श्रृद्वापूर्वक मनाया गया। नर्मदा जयंति पर्व के उपलक्ष्य में ग्राम ककराना में बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण एकत्रित हुए। चुनरी यात्रा के बाद दोपहर 2 बजे नर्मदा मैया व बैद्यनाथ धाम की आरती हुई पश्चात दोपहर ढाई बजे से कन्या भोज व विशाल भंडारे का आयोजन हुआ। इस आयोजन में सरदार सरोवर बांध के डूब बेत्र के ग्राम झंडाना, कुलवट, महलगांव के अलावा आसपास के ग्राम वालपुर, गुनेरी, देलवानी, उमराली, सोंडवा, डही व आलीराजपुर से बड़ी संख्या में श्रृद्वालुगण वहां पहुंचे और नर्मदा जयंति के उक्त कार्यक्रम में भाग लिया।
भंडारा संपंन
नर्मदा भंडारा समिति की ओर से भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें श्रद्धालुओं ने महाप्रसादी का लाभ लिया। भोज के दौरान ही उपस्थित भक्तगणों ने कन्याओं के पैर धुलाकर पूजन किया तथा चुनरी ओढाकर दक्षिणा भेंट की। भंडारे में लगभग 5 हजार श्रद्धालुओं ने भोजन प्रसादी ग्रहण की। मॉं नर्मदा जयंति का मुख्य आयोजन वैधनाथ शिव मंदिर पर किया गया था, आयोजन में मप्र, गुजरात व महाराष्ट के ग्रामीण अंचलों के हजारों श्रद्धालुओं ने सहभागिता की। इस दौरान अनेक भजन मंडलियों ने मंदिर परिसर पर दिन भर भजन किर्तन किया। शाम ढलते ही नर्मदा तट पर श्रद्धालुओं ने दीपों की मालाएं नर्मदा जल में प्रवाहित की। आयोजन में सुमारिया भाई, महेंद्र राठौड़, जयेंद्र भाई, राधेश्याम राठौड़, , किरता भाई, गौपाल भावशार, निर्मल, दिपक, चंद्र्रपकाश, शिवा, अंतिम त्रिवेदी, कालू सिंह रावत, ओमप्रकाश रावत, भावेश परमार, राजु राठौर आदि का सहयोग रहा। आयोजन में विधायक पटेल के साथ राधेश्याम माहेश्वरी डीसाब, श्याम सैंडी राठौड़ झेतरा भाई, सोनू वर्मा, उमरठ सरपंच मोहनभाई, कांग्रेस नेता झमराला भाई सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।





