स्वामी विवेकानंद जी की विचारधारा की पूरे विश्व में अभी भी गूंज सुनाई दे रही है-क्षेत्रीय विधायक श्री मुकेश पटेल

भारत जागो दौड़ का आयोजन,
 नगर में स्वामी विवेकानंदजी का संदेश लेकर दौड़े धावक 
आशुतोष पंचोली 
अलीराजपुर।ब्यूरो चीफ
स्वामी विवेकानंद जी एक यूग पुरुष थे उनकी विचारधारा की पूरे विश्व में अभी भी गूंज सुनाई दे रही है। आज की युवा पीड़ी को स्वामी विवेकानंद जी के विचारों व आदर्शों पर चलते हुए अपने जीवन को सफल बनाना चाहिए। स्वामी विवेकानंद जी ने भारत की युवा पीढ़ी के लिए कई साल पहले ही कई सारे आदर्श उदाहरण दिए और भारतीय संस्कृति व सभ्यता का डंका पूरे विश्व में बजाया। उक्त विचार क्षेत्रीय विधायक श्री मुकेश पटेल ने भारत जागो दौड़ आयोजन में मुख्य अतिथि के रुप में व्यक्त किए। विधायक पटेल ने भारत जागो दौड़ के  सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी। 
 कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही एएसपी सीमा अलावा मैडम ने कहा की वर्तमान परिदृश्य में स्वामी विवेकानंद जी के विचारों को जन जन तक पहुंचाने की महती आवश्यकता है। स्वामी विवेकानंद जी के विचार आज भी बेहद प्रासंगिक और अनुकरणीय है। आज की युवा पीढ़ी को उनके विचारों से प्रेरणा लेकर काम करना चाहिए। समारोह के विशेष अतिथि cmho डॉ  कैसी गुप्ता ने भी अपने विचार व्यक्त किए।संचालन दिलीप पवार ने किया। आभार  राजेश गुप्ता ने माना। पश्चात भारत जागो दौड़  हुई।समारोह स्थल रामदेव वाटिका पर विधायक श्री पटेल ने  केसरिया झंडी दिखाकर दौड़ का शुभारंभ किया।
 दौड़ में बालक वर्ग में कोमल सिंह तोमर (खेल परिसर) प्रथम स्थान पर रहे। वही द्वितीय स्थान पर लालू करूं मेढ़ा जोबट रहे। प्रथम ईनाम ₹5000 वीरेंद्र नारायण सा गुप्ता व दूसरा ईनाम ₹2000 शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर सचिन पाटीदार की ओर से दिए गए। प्रतियोगिता की बालिका वर्ग में प्रथम स्थान पर रंजना लक्ष्मण जमरा (खंडवा) रही वही दूसरे स्थान पर ललिता मंडलोई (भाणारावत) रावत रही। इस वर्ग में प्रथम विजेता को ₹5000 का नगद इनाम विवेकानंद पब्लिक स्कूल सेमलपाटी  और दूसरा ईनाम 2001 रजनीश वाणी रमाकांत शर्मा  की ओर से दिया गया।  प्रतियोगिता के सभी सांत्वना पुरस्कार श्याम मिनरल की ओर से कृष्णकांत गुप्ताजी की ओर से दिए गए। सांत्वना इनाम दोनों वर्गों में 5 -5 प्रतिभागियों को दिए गए।
प्रतियोगिता के दिलचस्प बात  यह रही की बालिका वर्ग में प्रथम आने वाली प्रतिभागी रंजना विशेष तौर पर खंडवा से आलीराजपुर आई थी। ज्ञात रहे कि रंजना राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी है जो कि मध्य प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त कर चुकी है। साथ ही कम आयु के प्रतिभागियों में सृजति पंचोली और रौनक गुप्ता ने भी 5 किलोमीटर की दौड़ पूरी कि। इस पर  दोनों को विशेष तौर पर पदक और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। 
दौड़ के दौरान नगर के प्रमुख मार्गो पर सभी समाज व विभिन्न समूहों की ओर से प्रतिभागियों पर पुष्प वर्षा की गई।क ई जगह पर राष्ट्रगीत बजने से माहोल देश भक्ति में हो गया। आयोजन को सफल बनाने में पुलिस व यातायात विभाग के अमले का सराहनीय योगदान रहा। दौड़ वाले मार्ग पर पुलिस व यातायात के जवानों ने सक्रिय रहकर ट्राफिक को नियंत्रित किया जिससे दौड़ निर्विघ्न संपंन हुई। 
Share on WhatsApp