आशुतोष पंचोली
आलीराजपुर।ब्यूरो
आलीराजपुर
क्षेत्र मप्र के सबसे गरीब व पिछड़े जिले के रूप में आजादी के बाद से ही जाना जाने
लगा अन्य जिलो की अपेक्षा इस क्षेत्र का विकास यहां के तत्कालिन जन प्रतिनिधियों की
विकास के प्रति अरूची के चलते पिछड़ गया, विगत 55 वर्षो में क्षेत्र का प्रतिनिधित्व
करने वाले कांग्रेस के विधायको ने इस क्षेत्र के उत्थान के लिए कोई कार्य नहीं किए
और हद तो तब हो गई जब क्षेत्र के दिग्गज कांग्रेसी नेता व सांसद कांतिलाल भूरिया ने
इस क्षेत्र के लोगों से वोट तो हमेशा लिए लेकिन विकास के नाम पर वे केंद्र व राज्य
में मंत्री रहते हुए भी कोई ऐसी योजना नहीं ला पाए जिससे की आम आदिवासी का भला हो,
क्योंकी कांग्रेस की मानसिकता हमेशा लोगों से वोट लेकर उनको एक तरह से पिछड़ा बनाए
रखने की ही रही है। लेकिन इन 15 वर्षो में जब से भाजपा की सत्ता आई है मुख्यमंत्री
शिवराजसिंह चौहान ने पुरे क्षेत्र का सर्वागिण विकास करने के लिए अपना सबकुछ दाव पर
लगा दिया, इस क्षेत्र को जहां 2200 करोड़ रूपए की नर्मदा लिंक परियोजना दी है वहीं
व्यक्तिगत रूप से भी हर व्यक्ति को लाभांवित करने का काम सरकार ने किया है। वर्तमान
मे क्षेत्र का विकास तेजी से हो रहा है और आने वाले चुनाव में भाजपा को विजय प्राप्त
हो इसकी जिम्मेदारी आप सभी की है। यह बात क्षेत्रीय विधायक नागरसिंह चौहान ने रविवार
को छकतला एवं सोंडवा मे आयोजित भाजपा की मंडल बैठक के दौरान कहीं। इस दौरान लोकसभा
प्रभारी किशोर शाह भी मौजूद थे।
![]() |
| ग्राम वालपुर में तालाब निर्माण के लिए भुमिपूजन करते विधायक चौहान। |
निष्क्रियता
के चलते सांसद ने लगाए फोटो युक्त यात्री प्रतिक्षालय
अपने दौरे
के दौरान विधायक चौहान ने ग्राम वालपुर में 1 करोड़ रूपए की लागत से बनने वाले तालाब
का भुमिपूजन किया। इस दौरान उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए विधायक चौहान ने
कहा कि सरकार की मंशा है की देश का अन्नदाता को वह हर सुविधा प्राप्त हो जिससे वह कृषि
कार्य को आसानी से कर सके। अपनी सरकार की उपलब्धी बताते हुए विधायक चौहान ने कहा कि
सरकार द्वारा जहां किसानों को 0 प्रतिशत ब्याज दर पर ऋण दिया जा रहा है वहीं 24 घंटे
बिजली की सुविधा देकर फलिये फलिये में खेती को सुलभ बनाने का प्रयास भी किया है। विधायक
ने कहा कि तालाब के निर्माण होने से आसपास के रहने वाले किसानों को सुविधा प्राप्त
तो होगी साथ ही उनकी आय में भी वृद्धि होगी। इस दौरान उन्होंने सांसद भूरिया को आड़े
हाथो लेेते हुए कहा कि सांसद ने अपना फोटो लोगो को दिखाने के लिए पंचायतो में यात्री
प्रतिक्षालय बनाए है यदि इसकी जगह पंचायतो में हेडपंप खुदवाते तो आमजन लाभांवित होते।
उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि सांसद को अपने फोटो इसलिए लगाने पड़े ताकी लोग उन्हें
पहचान सके। विधायक चौहान ने कहा कि क्योंकी अपने क्षेत्र के सांसद क्षेत्र में निष्क्रिय
है इसलिए उन्हें पहचान बनाने के लिए पंचायत स्तर पर फोटो लगवाने पड़े।
![]() |
| उमराली कार्यक्रम में उपस्थित एकलव्य विद्यालय के बच्चें व ग्रामीणजन। |
फसल बीमा
के बाटे प्रमाण पत्र
अपने दौरे
के दौरान विधायक चौहान ने ग्राम छकतला में 800 हितग्राहियों को 4६ लाख 78 हजार रूपए
के प्रधानमंत्री फसल बीमा के प्रमाणपत्र का वितरण किसानो को किया। इस दौरान उन्होंने
संबल योजना की जानकारी देते हुए सरकार द्वारा किसानो के हित में किए गए कार्यो को भी
बताया। विधायक चौहान ने ग्राम उमराली में एकलव्य विद्यालय में 16 लाख रूपए की लागत
से बनने वाले बाउंड्रीवाल का भुमिपूजन किया। कार्यक्रम के दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष
निलेश जैन, सोंडवा मंडल अध्यक्ष जयपालसिंह खरत, छकतला मंडल अध्यक्ष नरींग मोरी, वरिष्ठ
भाजपा नेता मांगीलाल रावत, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष गिरीराज मोदी, मोंटू शाह, सरपंच
राकेश सोलंकी, अचपई सरपंच विक्रम भाई, सोसायटी अध्यक्ष बसंत किराड़ सहित बड़ी संख्या
मे ग्रामीणजन मौजूद थे।


