कालेज ग्राउंड में सोमवार को उमड़ेंगे हजारो छात्र-छात्राएं
आशुतोष पंचोली
आलीराजपुर।ब्यूरो
राष्ट्रवादी
विचारो से ओतप्रोत छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का जिला स्तरीय छात्र
सम्मेलन का आयोजन सोमवार को स्थानीय कालेज ग्राउंड परिसर मे एवं खुला मंच का आयोजन
बस स्टैंड पर आयोजित किया गया है। कार्यक्रम की तैयारी को लेकर छात्र संगठन से जुडे
सैंकड़ो छात्र-छात्राएं आयोजन को सफल बनाने के लिए दिन रात मेहनत कर रहे है। छात्र
संगठन के इस कार्यक्रम में प्रांत के संगठन मंत्री राकेश पटेल मुख्य रूप से वक्ता के
तौर पर मौजूद रहेेंगे। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्रो द्वारा इस कार्यक्रम
के लिए ग्रामीण क्षेत्र से लेकर नगरीय केंद्रो पर भी जन संपर्क करते हुए विद्यार्थियों
को कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण दिया है। अभाविप के जिला संयोजक सुरेश मंडलोई
ने बताया की अभाविप के छात्र एवं छात्राओं की टोली बनाकर नगर में रहने वाले छात्र-छात्राओं
से संपर्क किया गया है। मंडलोई ने बताया की कार्यक्रम में हजारो की संख्या में छात्र-छात्राए
उपस्थित रहेंगे।
![]() |
सम्मेलन
को लेकर अभाविप के झंडो से सजा नगर।
अभाविप
के झंडो से पटा पुरा नगर
कार्यक्रम
को सफल बनाने के लिए अभाविप के कार्यकर्ता विगत कई दिनो से कार्य कर रहे है, अभाविप
के विभाग सह संयोजक कादुसिंह डूडवे ने बताया की उक्त कार्यक्रम निश्चित ही छात्रो में
नई उर्जा का संचार करेगा व देश में पनप रही क्षेत्रवाद और जातिवाद की भावना का क्षरण
करेगा। डूडवे ने बताया की कालेज परिसर में छात्र छात्राओं के लिए विशाल पांडाल बनाया
गया है जहां पर मुख्य कार्यक्रम होगा। उन्होंने बताया की सम्मेलन का उदघाटन सुबह
10.30 बजे मुख्य वक्ता राकेश पटेल, विभाग संगठन मंत्री निलेश सोलंकी एवं सरस्वती शिशु
मंदिर के प्राचार्य बलिराम बिल्लोरे के द्वारा किया जाएगा। सम्मेलन के दौरान उपस्थित
अतिथियों के द्वारा छात्र-छात्राओं को संबोधित किया जाएगा।
![]() |
कालेज
परिसर जहां पर होगा विशाल सम्मेलन का आयोजन।
|
अभाविप
के विभाग सह संयोजक डूडवे एवं जिला संयोजक मंडलोई ने बताया की दोपहर 2 बजे बाद कालेज
परिसर में एक विशाल शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गो से निकलेगी। जिसमें हजारो छात्र-छात्राएं
सम्मिलित होंगे। शोभायात्रा का समापन बस स्टैंड पर किया जाएगा। जहां पर मौजूद वक्ताओं
के द्वारा खुले मंच से देश की वर्तमान स्थिति व क्षेत्रवाद व जातिवाद के नाम पर फैलाई
जा रही भावनाओं के बारे में अपने विचार रखेंगे।


