निःशुल्क तुलसी पौधौं का वितरण
राजेश डुडवे
जोबट।निप्र
अखिल विश्व गायत्री परिवार के वृक्षगंगा अभियान के अन्तर्गत गायत्री शक्तिपीठ जोबट के युवा प्रकोष्ठ ने निःशुल्क एक हजार तुलसी पौधे व जैविक खाद के पैकेट का वितरण 27 सितंबर को नगर के गली मोहल्ले में करते हुए पूरे नगर को कुछ समय के तुलसीमय बना दिया।
जानकारी के अनुसार गायत्री शक्तिपीठ जोबट से पिकअप वाहन पर माँ गायत्री व परमपूज्य गुरुदेव पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य के चित्र व हाथ ठेला पर भगवान श्रीकृष्ण की मूर्ति तुलसी के पौधौ के बीच रखी गई। गायत्री शक्तिपीठ जोबट के परिजनों द्वारा नगर के घर -घर द्वार द्वार पर निःशुल्क तुलसी के पौधें वितरित किए गए। नगर के शिव मार्ग, पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य मार्ग, लक्ष्मीगंज, सदर बाजार, महात्मागांधी मार्ग, खट्टाली रोड, बस स्टैंड, तिलक मार्ग, जवाहर मार्ग आदि सभी मार्गो पर तुलसी के पौधे वितरित किए गये। माइक के द्वारा मांगीलाल डावर व ओमप्रकाश राठौड़ ने तुलसी के औषधिय गुणों को बताया, साथ ही तुलसी को घर के आंगन में गमले मे स्थापित करने का निवेदन भी किया। तृप्ति सोनी, डिम्पल सोनी,सुनीता वाणी ने लहर लहर लहराएं मेरे अंगना की तुलसी, तुलसा महारानी नमो नमो, हर की पटरानी नमो नमो, भजनों से भक्तिमय माहौल बना दिया। व्यवस्थापक श्री शिवनारायण सक्सेना व युवा प्रकोष्ठ के ओमप्रकाश राठौड़ ने कहा कि वृक्षगंगा अभियान के अन्तर्गत जिले के बडी खट्टाली, बोरी, उदयगढ़ में भी निशुल्क तुलसी के पौधे वितरित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि जो जन अपने हाथों से तुलसी किसी घर में देता हैं वह आध्यात्मिक दृष्टि से अति उत्तम कार्य होता हैं।
इनका रहा सहयोग
तुलसी पौधा वितरण कार्यक्रम में जयंतीलाल वाणी, देवचंद्र राठौड़, मांगीलाल डावर , तेजमल राठौड़,राहुल देसला, रामसिंह चौहान एवं महिला मंडल प्रमुख कार्यकर्ता ललीता राठौड़, उषा उपाध्याय, पुष्पा राठौड़, शोभा खत्री, बसंतीबाई राठौड़ , सरोज राठौड, कसर राठौड़, रमीला राठौड़, टीना सोनी आदि का विशेष सहयोग रहा। गौरतलब है कि अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार से प्राप्त दिशा निर्देशों के चलते युवा प्रकोष्ठ लोकहितार्थ ऐसे कार्यों को मूर्तरूप देते रहते हैं। इस सराहनीय प्रयास की नगर में प्रशंसा की जा रही है। साथ ही इस कार्य के माध्यम से नगर को अखिल विश्व गायत्री परिवार से जोड़ने का अच्छा प्रयास माना जा रहा है। निश्चय ही यह परम् पूज्य गुरुदेव के परिवार विस्तार स्वप्न को पूरा करने की एक कड़ी साबित हो सकता है।
ग्राम खट्टाली में भी हुआ वितरण
अखिल विश्व गायत्री परिवार के जिला युवा प्रकोष्ठ ने वृक्षगंगा अभियान के अन्तर्गत गायत्री शक्तिपीठ जोबट के युवा प्रकोष्ठ ने निःशुल्क तुलसी पौधे ग्राम चारभुजा धाम खट्टाली मैं वितरित किए। हाथ ठेला पर तुलसी के पौधौ के बीच भगवान श्री कृष्ण की मूर्ति रखकर आकर्षक झांकी का रूप दिया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ तुलसा जी के पूजन व श्री कृष्ण भगवान की पूजन से हुआ। पूजन गायत्री शक्तिपीठ जोबट की दृष्टि, श्री अनिल श्रीवास्तव एवं हरि सत्संग समिति के अध्यक्ष श्री दिलीप सेठ परवाल ने किया। परिजनों द्वारा ग्राम के सभी मोहल्लों के घर -घर द्वार द्वार पर तुलसी के पौधे अपने हाथों में लेकर ग्रामवासियों को दिए गए और उन्होंने अपने घरों से बाहर आकर परिजनों से पौधे लिए। गोवर्धन राठौड़ ,गोटू काबरा और आशा वाणी, गंगा बेन पाटीदार ने माइक पर तुलसी जी को क्यारो बोले श्री कृष्णम शरणम मम, मीठे रस से भरी राधा रानी लागे, जैसे भक्ति रस के भजनों को ढोलक मंजिरो की ताल के साथ मुकेश वर्मा ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। माइक के द्वारा घनश्याम राठौड़ व मनोज लड्ढा ने तुलसी के औषधि गुणों को बताया, साथ ही तुलसी को घर के आंगन में गमले मे विराजित करने का निवेदन किया। (जिला युवा प्रकोष्ठ संयोजक ओमप्रकाश राठौड़ ने कहा है कि वृक्षगंगा अभियान के अन्तर्गत जिले के खटाली मे निशुल्क तुलसी के पौधे वितरित किए आगे उन्होंने बताया कि जो जन अपने हाथों से तुलसी किसी घर द्वार में देता हैं वह आध्यात्मिक दृष्टि से अति उत्तम कार्य होता हैं। गायत्री शक्तिपीठ,जोबट के रजनीकांत वाणी, महिला मंडल की सक्रिय कार्यकर्ता ललीता राठौड़, ,बसंतीबाई राठौड़ , आशा वाणी, सुलोचना वाणी, गंगा बेन पाटीदार रमीला राठौड़, मंजू परवाल आदि जोबट से शामिल हुए। कार्यक्रम की सफलता में दिनेश लड्ढा,मदन लड्ढा, धनराज, संजय परवाल , संगीता राठौर, शकुंतला राठौड़, आदि का विशेष सहयोग रहा।



