दुर्गा वाहिनी एवं मातृशक्ति ने चलाया अभियान
राजेश जयंत
उदयगढ़। निप्र
विश्व हिंदू परिषद से संबद्ध दुर्गा वाहिनी एवं मातृशक्ति इकाई भारतीय धर्म, संस्कृति एवं परंपरा को बचाने की कवायद के तहत विशेष अभियान चलाकर हित चिंतक बनाएंगी।25 सितम्बर से 9 अक्टूबर तक चलने वाले हित चिंतक अभियान में प्रत्येक प्रखंड, खंड स्तर पर महिला एवं बालिकाओं को सदस्य बनाया जाएगा। उदयगढ इकाई से 2000 हितचिंतक बनाने का लक्ष्य रखा गया है ।
विहिप जिला संयोजक पानसिंह मावी ने बताया कि उदयगढ प्रखंड मे अभियान के तहत मातृशक्ति एवं दुर्गा वाहिनी की पदाधिकारियों ने उदयगढ़ कस्बे सहित आसपास के ग्राम, फलिए और स्कूली बालिकाओं से संपर्क कर उन्हें इस अभियान की जानकारी दी तथा हित चिंतक बनने के लिए प्रेरित किया। अभियान में मातृशक्ति संयोजिका भावना नागर, काजल राठौड़, कोकीला चौहान, राधा गोविंद शर्मा, लीला भावसार, गायत्री नागर, दुर्गावाहिनी संयोजिका अनीता पाटीदार, हीरा मुवेल, रीता सिकदार आदि महिलाएं जुटी हुई है।

