भाजपा सरकार में अधिकारी मस्त और जनता त्रस्त

जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष श्री महेश पटेल ने लगाए आरोप
 आशुतोष पंचोली 
आलीराजपुर।ब्यूरो 
जिले में 15 साल के भाजपा शासन के बावजूद अभी तक जिले के प्रमुख मार्गों की सड़कें खराब होने, स्वास्थ्य व चिकित्सा सेवाएं सही नहीं होने और अन्य कई योजनाओं का लाभ नहीं मिलने का दुखड़ा जिले के दोनों विधायकों ने गत दिवस प्रभारी मंत्री के सामने रोया है। यह इस बात का सूचक है कि भाजपा सरकार में 15 सालों में जिले का कितना विकास हुआ हैं। जिले में अफसरषाही बहुत हावी हो चुकी है। भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच चुका है। भाजपा सरकार में अधिकारी मस्त जनता त्रस्त और विधायक पस्त हो चुके है। जिले का आदिवासी विकास विभाग भ्रष्टाचार का अड्डा बन चुका है। जिले के दोनों विधायकों को प्रभारी मंत्री के सामने सरकारी अधिकारियों की शिकायतें करना पड़ रही है। इससे ऐसा प्रतीत हो रहा है कि जिले में जनप्रतिनिधियों की चल नहीं रही है और अधिकारी अपनी मनमानी करने पर उतारु है। यह सत्तारुढ़ भाजपा सरकार की सबसे बड़ी विफलता है। समाचार पत्रों और सोशल मीडिया पर यह बात जनता के सामने आई कि जिले के विधायकों को प्रभारी मंत्री के सामने अधिकारियों की शिकायतें करना पड़ी रही है। यह जिले की जनता के लिए हताषा और निराशा की बात है। 
एक प्रमुख राष्ट्रीय स्तर के अखबार के आलीराजपुर संस्करण में प्रकाशित समाचार 
 उक्त आरोप जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष श्री महेश पटेल ने एक विज्ञप्ति के माध्यम से लगाते हुए बताया कि भाजपा सरकार में उसके जनप्रतिनिधि ही बेबस हो चुके है। जिले की प्रमुख सड़कों की हालत बहुत खराब हो चुकी है। जब यही बात भाजपा के विधायक प्रभारी मंत्री के समक्ष कह रहे है इससे स्पष्ट होता है कि भाजपा शासन में भ्रष्टाचार कितने चरम पर पहुंच गया हैं। जिले के अधिकारी व प्रशासन निरंकुश होता जा रहा है। जनता को अपने दैनंदिन कार्यों के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाना पड़ रहे है। जनता की बेबसी को देखने वाला और सुनने वाला कोई नहीं है। एक ओर जिले में अधिकारी मस्त होते जा रहे है तो दूसरी ओर जनता त्रस्त होती जा रही है। जिले की स्वास्थ्य सेवाएं बदहाली की कगार पर पहुंच गई है। आदिवासी विकास विभाग में खुलेआम भ्रष्टाचार जिम्मेदार अधिकारी द्वारा किया जा रहा है। आम जनता की कही कोई सुनवाई नहीं हो रही है। श्री पटेल ने आरोप लगाया कि जब जिले के दोनों विधायकों को ही जनता के कामों के लिए प्रभारी मंत्री के सामने गुहार लगाना पड़ रही है इससे यह स्पष्ट दिखाई दे रहा है कि जिले में जब विधायकों की ही सुनवाई नहीं हो रही है तो आम जनता की क्या स्थिती होगी। भाजपा सरकार में उनके विधायकों की ही स्थिती ऐसी हो गई है तो आने वाले दिनों में ये विधायकगण जनता के सामने किस मुंह से वोट लेने जाएंगे।
जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष श्री महेश पटेल
श्री पटेल ने कहा कि आने वाला समय कांग्रेस का है। जनता का 15 साल से चल रही भाजपा सरकार से मोह भंग हो चुका है। कांग्रेस अब जनता की आवाज बनकर जिले के भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ आंदोलन करेगी और जनता के हितों की लड़ाई को तत्परता से लड़ेगी। पटेल ने कहा कि जिले में मंगलवार को लोकप्रिय सांसद श्री कांतिलालजी भूरिया आ रहे है वे इस दिन कलेक्टोरेट में दिशा की बैठक में भाग लेंगे उनके सामने भी कांग्रेस यह मामला उठाएगी। पटेल ने कहा कि क्षेत्रीय सांसद श्री भूरिया स्वयं जिले की बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं, खराब सड़कों आदि का मामला कई बार उठा चुके है किंतु भ्रष्टाचार में आकंठ जिले के अधिकारी व प्रशासन जनता की समस्याओं को लगातार नजर अंदाज करते हुए अपनी मनमानी कर रहे है। जिले में अब यह सब नहीं चलेगा और कांग्रेस आम जनता के हित कर  की मांगों व समस्याओं पर सकारात्मक कदम उठाकर आंदोलन करेगी।
Share on WhatsApp