अजाक्स के नेतृत्व में भोपाल में 23 सितंबर को प्रदर्शन

महासम्मेलन  में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील
आशुतोष पंचोली
 आलीराजपुर। ब्यूरो 
प्रमोशन में आरक्षण,बेकलॉग पदों की भर्ती,ST/SC एट्रोसिटी एक्ट के समर्थन में प्रदेश भर के अनुसूचित जाति अनु.जनजाति,ओर पिछड़ा वर्ग संयुक्त रूप से प्रदेश की राजधानी में 23 सितम्बर को प्रदर्शन करेंगे। इसके लिए आलीराजपुर में  आज 21 सितम्बर को संयुक्त मौर्चे की बैठक स्थानीय सुरेंद्र उद्यान में शाम 5 बजे सम्पन्न हुई। जिसमें अजाक्स,आकास के पदाधिकारी के साथ OBC वर्ग भी शामिल हुए और देश मे st, sc, obc की स्थिति के बारे में बातचीत कर देश की आत्मा संविधान को बचाये रखने और देश में सभी वर्गों को उनकी जनसंख्या के अनुपात में आरक्षण की व्यवस्था की जाने की सिफारिश करने और आगामी समय मे बड़े आंदोलन करने की योजना बनायी। 
बैठक में अजाक्स के पदधिकारियो द्वारा सवर्ण समाज द्वारा किये जा रहे आंदोलन को गैर संवेधानिक बताया। बैठक में शामिल पिछड़ा वर्ग के प्रतिनिधि के रूपमे नारायनकुमार माली विहिप अध्यक्ष, हिम्मतलाल माली माली समाज के अध्यक्ष, व गजेंद्र प्रजापति उपस्थित हुए। जिसमे आरक्षण जैसे मुद्दे पर चर्चा हुई। Obc समाज के प्रतिनिधियों द्वारा कहा के हम हमेशा से st, sc समुदाय से जुड़े रहे है और बहुजन समाज के अंग होने से हम साथ है और भोपाल में जाने के लिए प्रांतीय स्तर से आये लेटरपेड अनुसार कार्य कर समाज को आगे ले जाएंगे। बैठक में बताया गया कि दिनांक 22 सितम्बर को शाम 6 बजे फतेह क्लब मैदान में जिले भर से भोपाल जाने के लिए एकत्रित होगे,जिसमे अधिक से अधिक समाजजनों को भाग लेने की अपील की है। अभी तक 4 बसें, ओर 40से ज्यादा निजी वाहनों से लगभग 1500 से अधिक समाज जन के जाने की बात बताई।

बैठक में अजाक्स के जिलाध्यक्ष डॉ.नरेंद्र भयड़िया,उपाध्यक्ष रतनसिंह रावत, नितेश अलावा, आकास महासचिव भंगू तोमर, सचिव रमेश डावर, सुरेंद्र चौहान, किशोर मण्डलोई, जितेंद्र चौहान, गुलसिंह सोलंकी, अरविंद कनेश सहित सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Share on WhatsApp