आशुतोष पंचोली
आलीराजपुर। ब्यूरो
यहां केशव नगर स्थित कॉलोनी में गणेश उत्सव का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है।प्रतिदिन रंगारंग कार्यक्रम ओर खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही है ।इसमें बच्चे सहित महिला पुरुष उत्साह पूर्वक हिस्सा ले रहे हैं।
गुरुवार की रात को पंडाल में सुगम संगीत ओर गरबा रास का का शानदार आयोजन हुआ।जिसमें नन्हे मुन्ने बच्चो सहित महिला पुरुषो ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया और एक से बढ़ कर एक गीत ओर गरबा रास की की मनमोहक प्रस्तुति दी।
महाआरती के बाद महाप्रसादी का वितरण किया गया। गायकों ओर नृत्य कलाकार की प्रतिभा से अभिभूत दर्शकों और पालकों ने ताली बजाकर सभी का उत्साहवर्धन किया। यहां आयोजित हो रहे कार्यक्रम को देखने के लिए प्रतिदिन बड़ी संख्या में भीड़ उमड़ रही है ।




