डोल ग्यारस पर उमड़ा श्रद्धालुओं का उमड़ा जन सैलाब

राजेश डुडवे
 जोबट। निप्र
जिले के बड़ी खट्टाली के श्री चारभुजा नाथ मंदिर प्रांगण में गुरुवार को ढोल ग्यारस पर्व पर चल समारोह में आस्था और श्रद्धा का जनसैलाब उमड़ा । सुबह 6 से लेकर मध्य रात्रि 12 बजे तक अनेक महा आरती के साथ दिन भर भगवान श्री चारभुजा का अलग-अलग छह रूपों में दर्शन दिया। दोपहर 4:30 बजे विशाल शोभायात्रा निकली तथा रात्रि में भजन संध्या के साथ लाफ्टर शो का आयोजन हुआ।
ग्राम बड़ी खट्टाली श्री चारभुजा मंदिर पर आज सुबह से ही श्रद्धा का सैलाब स्पुटीत प्रतीत हो रहा था जिले के एकमात्र श्री चारभुजा मंदिर पर कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 6 बजे मंगला आरती से हुई पश्चात कीर्तन करते हुए नर नारियों ने ग्राम में प्रभातफेरी निकाली। सुबह से ही श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया था तथा दोपहर होते-होते श्रद्धालुओं का सैलाब ग्राम में हिलोरे लेने लगा। दोपहर ठीक 12 बजे मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण हर्ष फायर के साथ किया गया तथा राजभोग आरती हुई और भगवान को फलाहारी चप्पन भोग लगाया गया।
*आलकी कि पालकी...जय कन्हैया.... जयघोष के साथ -:* 4:30 बजे उत्थापन आरती हुई उसके पश्चात मुख्य भव्य आयोजन शुरू हुआ जिसमें भगवान श्री कृष्ण डोली में सवार होकर जैसे ही मंदिर से निकले चारोंओर आलकी की पालकी... जय कन्हैया लाल की तथा प्रभु आपकी जय हो की जय घोष से धरती से लेकर आसमान भी गुंजायमान हो रहा था दूसरी तरफ सुगंधित रंग बिरंगी गुलाब, पुष्पवर्षा से वातावरण सप्तरंगी होकर महक रहा था चारोंओर उल्लास उल्लास बिखरा था। बैंड पर बज रहे मधुर भजनों के सवर पर अतिरिक्त श्रद्धालुओं ने सारा दृश्य को अद्भुत बना दिया।
डोल ग्यारस पर्व पर ग्राम बड़ी खट्टाली में क्षेत्रीय विधायक माधोसिंह डावर,  आलीराजपुर विधायक नगर सिंह चौहान, जिला पंचायत सदस्य इन्दरसिंह चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष अनीता चौहान, प्रदेश उपाध्यक्ष कांग्रेस सुलोचना रावत, आलीराजपुर नगर पालिका अध्यक्ष सेना पटेल, उपाध्यक्ष मकू परवाल, कांग्रेस कमेटी के महेश पटेल, जिला अध्यक्ष सरदार सिंह पटेल, झाबुआ जिला पंचायत अध्यक्ष कलावती भूरिया, उदयगढ ब्लॉक अध्यक्ष कमरु अजनार, कांग्रेस के नेता विशाल रावत, क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता कलमसिह कलेश, मुकाम सिंह डावर आदि पहुंचे। वही इन्दौर रेंज ग्रामीण डीआईजी विजय शर्मा, एसपी विपुल श्रीवास्तव, एसपी सीमा अलावा, अपर कलेक्टर सुरेंद्र चंद्र वर्मा,  एसडीएम अखिल राठौड भी चारभुजा धाम में पहुंचे।
डोल ग्यारस चल समारोह में बग्गी पर सवार श्री वेकेंटाशाचार्य जी महाराज बड़ौदा वाले के साथ मुकाम सिंह डावर, कलम सिंह कलेश सवार थे जबकि हाथी पर चंद्रशेखर आजाद नगर अच्छोबलाल अरोड़ा सवार होकर भगवान श्री चारभुजा नाथ की यात्रा पर पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का चार चांद लगा रहे थे।
ग्राम खट्टाली में क्षेत्र के अलावा बड़वानी, खरगोन, धार, कुक्षी, निसरपुर, झाबुआ, राणापुर के साथ ही समीपस्थ गुजरात के दाहोद, छोटा उदयपुर, बडौदा आदि क्षेत्र से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पैदल वा वहां से यहां पहुंचकर भगवान श्री चारभुजा नाथ का दर्शन किया।
*एक किलो चांदी भेंट की*
डोल ग्यारस अवसर पर गुजरात के बड़ौदा शहर के उद्योगपति हितेश गेंदालाल सोमानी परिवार ने भगवान श्री चारभुजा नाथ के दरवाजे निर्माण हेतु एक किलो चांदी भेट की। भव्य शोभायात्रा के पश्चात हथनी नदी पर भगवान श्री कृष्ण के जल क्रीड़ा के साथ महा आरती हुई तथा रात्रि में विशाल भजन संध्या हरि सत्संग समिति के साथ लाफ्टर शो का आयोजन हुआ।
Share on WhatsApp