फाइनल मैच में तूफानी बल्लेबाजी कर सिद्धि महिला क्रिकेट क्लब विजेता

आशुतोष पंचोली 
आलीराजपुर। ब्यूरो 
केशवनगर कॉलोनी में 10 दिवसीय आयोजित हो रहे गणेश उत्सव कार्यक्रम में विभिन्न रंगारंग कार्यक्रम सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है।इन कार्यक्रम में कॉलोनी की धर्म प्रेमी जनता बड़े उत्साह पूर्वक हिस्सा ले रही है।
विजेता टीम को पुरस्कृत करते हुए अतिथिगण

 मंगलवार की रात को कॉलोनी में आईपीएल की तर्ज पर रात्रिकालीन महिला क्रिकेट क्लब का रोमांचकारी फाइनल मैच का मुकाबला हुआ।इसमें सिद्धि महिला क्रिकेट क्लब ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए रिद्धि महिला क्रिकेट क्लब को 5 विकेट से पराजित कर दिया।टीम ने विजेता होने का गौरव हासिल किया। विजेता टीम की सदस्य शगुन बघेल, अनिता क्षीरसागर, डिंपल वाणी, सरोज सोनी,सोनम कुमरावत, ममता शर्मा, काजल शिवहरे और उप विजेता टीम की सदस्य वर्षा गुप्ता, सलोनी राठौर, तरंग राठौर, प्रियंका गुप्ता, इंद्राणी मसार,नेहा गुप्ता, सोनू राठौर को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आलीराजपुर मुख्य नगरपालिका अधिकारी राजेंद्र मिश्रा,ओर पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष पिंटू सेठ जायसवाल  द्वारा ट्राफी देकर पुरस्कृत किया गया।

 महिला क्रिकेट क्लब के  इस फाइनल मुकाबले को देखने के लिए बड़ी संख्या में महिला पुरुष सहित बच्चों की भीड़ उपस्थित थी। सभी ने इस रोमांचकारी मुकाबले का उठाया लुफ्त उठाया ओर महिला खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में नन्हे मुन्ने बच्चों की स्लो साइकिल रेस स्पर्धा का भी आयोजन हुआ। इसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इससे पूर्व मुख्य अतिथि मिश्रा ने पांडाल में गणेश जी की आरती उतारी। इसके पश्चात महाप्रसादी का वितरण हुआ।कार्यक्रम के अंत मे महिला पुरुष और बच्चों में देर रात तक मनमोहक सामूहिक गरबा नृत्य किया।अंत में आभार प्रदर्शन केशव नगर कार्यालय अध्यक्ष जयंतीलाल राठौर ने व्यक्त किया।
Share on WhatsApp