भारत माता की आरती से जगाई राष्ट्रभक्ति की अलख



गणेश उत्सव के दौरान कुंआ फलिया परिवार ने किया देशभक्ति का कार्यक्रम
आशुतोष पंचोली 
आलीराजपुर। ब्यूरो 
नगर में इन दिनों गणेश उत्सव की धूम मची हुई हैं। नगर के विभिन्न मोहल्लों और कालोनियों में गणेश उत्सव के रंगारंग आयोजन हो रहे है। इसी कड़ी में मंगलवार 18 सितंबर की रात को नगर के एमजी रोड़ स्थित कुआं फलिया परिवार ने देश भक्ति से ओत प्रोत एक अनूठा कार्यक्रम किया। जिसमें भारत माता की आरती सैकड़ों लोगों ने एक साथ उतार कर देश भक्ति के जज्बे को प्रदर्षित किया।


भारत माता की आरती के अभिनव कार्यक्रम के लिए कुआं फलिया परिवार के कार्यकर्ताओं ने अच्छी खासी मेहनत की ओर कार्यक्रम को सफल बनाया। आयोजन में नपा अध्यक्ष सेना पटेल, भाजपा नेता व लोकसभा प्रभारी किषोर शाह, नपा उपाध्यक्ष संतोष परवाल मकू सेठ, ब्रह्माकुमारी माधुरी दीदी, मुस्लिम चिंतक शाबिर बाबा, सोंडवा बीआरसी रामानुज शर्मा सहित नगर के कई जनप्रतिनिधि मंचासीन थे।





भारत माता की आरती अलीराजपुर नगर के मध्य स्थित कुआं फलिया परिवार द्वारा प्रतिवर्ष गणेश उत्सव के अंतर्गत राष्ट्र प्रेम की भावना का अलख जगाने के लिए आयोजन किए जाते हैं। विशेष अतिथि  सोंडवा से पधारे श्री रामानुजजी शर्मा ने भारत देश की विस्तृत जानकारी इतिहास के माध्यम से दी। उन्होंने बताया कि कंधार से लेकर पाकिस्तान तक भारत वर्ष एक था परंतु समय के साथ-साथ वर्तमान में भारत देश की स्थिति यह रह गई। उन्हौंने  अनेक उदाहरण के द्वारा भारत माता के प्रति अपनी आस्था प्रकट करने के लिए सबको प्रेरित किया। अतिथि साबिर बाबा ने राष्ट्र भावना प्र्रदर्षित करते हुए अपने विचार प्रकट किए। श्रीमती सेना पटेल नगर पालिका अध्यक्ष ने इस आयोजन के लिए कुआ फ़लिया परिवार को बधाई देते हुए हर्ष व्यक्त किया एवं कहा कि इसी तरह के राष्ट्रप्रेम के आयोजन होते रहना चाहिए। अतिथि ब्रह्माकुमारी बहन माधुरी दीदी ने बताया कि भारतवर्ष में भारत माता के पूजन का विशेष महत्व है। आयोजन में सभी पार्षदगण, समस्त समाज के अध्यक्ष एवम गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही। संचालन जानकीवल्लभ कोठारी ने किया आभार अंकित शाह ने माना।




इनका रहा योगदान
आयोजन को सफल बनाने में अजय जैन, मुकेश मोदी, लाला भाई सराफ, अल्केश मोदी, विजय कोठारी, हिमांषु शाह, अनीष जैन, सुनय जैन, संदीप शाह, आषीष सोमानी, सचिन जैन, चिंटू जैन, पिंटू जैन, राजीव शाह, भास्कर सराफ, हितेष कोठारी, जिगेश कोठारी, रमाकांत कोठारी, शैलू जैन, संजय जैन, राजीव जैन, गोविंदा बाहेती, सचिन भाई नामदेव व समस्त महिला मंडल का सराहनीय योगदान रहा। आयोजन की नगर में बहुत तारिफ हुई और अन्य कई गणेश मंडल आयोजकजन इस कार्यक्रम को देखने पहंुचे थे।








Share on WhatsApp