नए कलेक्टोरेट भवन में केंटीन का ठेका, 6 लाख 21 हजार की लगी बोली

अनंत चतुदर्शी के दिन होगा शुभारंभ, दिसंबर 2019 तक रहेगा ठेका
आशुतोष पंचोली 
आलीराजपुर। ब्यूरो 
जिला मुख्यालय पर बने नए कलेक्टोरेट भवन में दूसरी मंजील पर बनाए गए केंटीन के एक साल तक संचालन के लिए जिला प्रशासन की ओर से नीलामी बोली 17 सितंबर को कलेक्टर कार्यालय में रखी गई। सरकारी बोली 3 लाख रुपए थी किंतु नीलामी की प्रक्रिया में उससे दुगुनी कीमत याने 6 लाख 21 हजार रुपए शासन को मिले। नीलामी में कई समूहों ने भाग लिया था किंतु अंततः 6 लाख 21 हजार रुपए की बोली पर जाकर केंटीन का ठेका फायनल हुआ। हालांकि रींग बनाकर भी कुछ व्यक्तियों व समूहों ने इसमें अपने आर्थिक लाभ देखे किंतु विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एक संगठन विशेष की दिलचस्पी इस केंटीन में थी। हर हाल में किसी भी कीमत पर ठेका लेने की वजह से नीलामी में बोली बढ़ती गई और अंततः 6 लाख रुपए से उपर पहुंच गई। इस वजह से रींग बनाने वाले अपने उद्देश्य में सफल नहीं हुए। हालांकि नीलामी प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता व निष्पक्ष ढंग से संपंन हुई। केंटीन का ठेका अटल केंटीन सेवा के प्रोपायटर श्रवण कुमार गुप्ता ने लिया हैं।
50 हजार रुपए प्रति माह खर्च
ठेके की अवधि एक साल के लिए है। किंतु कलेक्टर कार्यालय नए भवन में अक्टूंबर माह से आरंभ हो जाएगा। जिसके चलते ठेकेदार को करीबन ढाई माह का अतिरिक्त लाभ मिलेगा। बावजूद इसके सिर्फ केंटीन लेने के लिए 6 लाख 21 रुपए की बोली लगने से औसतन 45 से 50 हजार रुपए प्रतिमाह की राशि सिर्फ ठेके की राशि भरने के लिए निकालनी होगी। इसके अलावा नियमित खर्च अलग से होंगे। केंटीन लेने के इच्छुक अन्य कई दावेदारों व आम नागरिकों में जनचर्चा है कि इतनी उंची बोली में केंटीन का ठेका लेकर इसकी राशि ठेकेदार कितना कमाकर भरेगा? हालांकि अन्य दूसरे दावेदारों ने पौने छह लाख रुपए तक की बोलियां जरुर लगाई किंतु इससे आगे नहीं बढ़ सके।
अटल केंटीन सेवा 
मिली जानकारी के अनुसार केंटीन का नाम देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटलबिहारी वाजपेयी के नाम से रखा गया है। जिसका शुभारंभ अनंत चतुदर्शी के दिन होने की संभावना हैं। ठेका दिसंबर 2019 तक की अवधि के लिए दिया गया है। किंतु नए कलेक्टोरेट भवन में अभी कलेक्टर कार्यालय षिफ्ट नहीं हुआ है। कुछ ही दिनों में श्राद्ध पक्ष आरंभ होने वाले है जिसके चलते श्राद्ध पक्ष के बाद शारदीय नवरात्रि में ही नए कलेक्टोरेट भवन में पूरी तरह से कार्यालय लगना आरंभ हो सकेगा। प्रशासन की ओर से कार्यालय शिफ्टिंग का काम प्राथमिक स्थिती में है। पूरी शिफ्टिंग में समय लगेगा।
Share on WhatsApp