आशुतोष पंचोली
आलीराजपुर। ब्यूरो
कलेक्टर श्री गणेश शंकर मिश्रा ने जिले में व्याप्त भ्रष्टाचार और सरकारी अफसरों के द्वारा की जाने वाली अनियमितताओं के खिलाफ अब कमर कस ली है। कलेक्टर श्री गणेशशंकर मिश्रा ने जिले में पदस्थ खनिज निरीक्षक चैनसिंह डामोर को निलंबित करने के आदेश बुधवार को दिए।
क्या है मामला
नईदुनियालाईव को मिली जानकारी के अनुसार
शिकायतकर्ता श्री गगन कुमार पाटीदार निवासी बिडवाल जिला धार द्वारा खनिज शाखा में कार्यरत श्री चैन सिंह डामोर खनिज निरीक्षक की लिखित शिकायत की थी। जिसकी जांच करने पर पाया गया कि वाहन क्रमांक mp 20 जी ए 0021 की जांच के समय गाड़ी की रॉयल्टी नहीं पाई गई और अपने प्रतिवेदन के साथ नकली रॉयल्टी द्वारा वाहन को मुक्त कराया जा कर न्यायालय कलेक्टर जिला आलीराजपुर को गुमराह किया गया है। मध्यप्रदेश शासन खनिज साधन विभाग मंत्रालय भोपाल के ज्ञाप क्रमांक/एफ-19-7/2017/12-1 दिनांक 9-6-2017 का पालन ना करते हुए अवैध ओवरलोड के प्रकरणों में नियमानुसार राशि प्रस्तावित ना करते हुए पूर्वानुसार राशि प्रस्तावित की गई जिसके कारण शासन को राजस्व की हानि पहुंचाई गई है श्री डामोर खनिज निरीक्षक के उक्त कृत्य किए जाने से इन के विरुद्ध कार्यालयीन पत्र क्रमांक 1721 दिनांक 20 अगस्त 2018 द्वारा कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया जाकर श्री डामोर द्वारा दिनांक 20 अगस्त 2018 को प्रतिउत्तर प्रस्तुत किया गया है ।
श्री डामोर द्वारा प्रस्तुत प्रत्युत्तर का अवलोकन परीक्षण किया गया अवलोकन परीक्षण उपरांत श्री डामोर खनिज निरीक्षक द्वारा प्रस्तुत प्रत्युत्तर संतोषप्रद नहीं पाया गया ।
श्री चैन सिंह डामोर खनिज निरीक्षक जिला राजपुर का उक्त कृत्य मध्यप्रदेश सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3 एक दो एवं तीन के विरुद्ध होकर अपने कर्तव्य निर्वहन के प्रति नितांत लापरवाही बरती जा कर वित्तीय अनियमितता दर्शाता है । श्री डामोर का उत्तर कृत्य कदाचरण की श्रेणी में होने से श्री चैन सिंह डामोर खनिज निरीक्षक जिला अलीराजपुर को मध्यप्रदेश सिविल सेवा वर्गीकरण नियंत्रण एवं अपील नियम 1966 के नियम 9 के अंतर्गत निलंबित किया जा कर मुख्यालय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व चंद्रशेखर आजाद नगर नियत किया जाता है स्किन को नियमानुसार जीवन निर्वाह की पात्रता होगी।
नईदुनियालाईव ने किया था मामले को उजागर
ज्ञात रहे कि *सिर्फ नईदुनियालाईव* ने ही गत 18 अगस्त 2018 को एक मामले को उजागर किया था। जिसमें खनिज निरीक्षक श्री चैनसिंह डामोर के द्वारा खनिज विभाग को 25 लाख 53 हजार रुपए की राजस्व हानि पहुंचाने जैसे कृत्य का पर्दाफ़ाश किया था।
इसके बाद जिला प्रशासन और खनिज शाखा के अफसर आदि भी हरकत में आ गए थे। हालांकि इस मामले में सहायक खनिज अधिकारी भावना सेंगर के आने के बाद से ही विभाग में शुचिता का वातावरण दिखाई दे रहा है।
जांच के बाद इस मामले में खनिज निरीक्षक चैनसिंह डामोर को निलंबित किया है।
- श्री गणेशशंकर मिश्रा, कलेक्टर
![]() |
| नईदुनियालाईव ने 18 अगस्त को इस मामले को प्रमुखता से सबसे पहले उजागर किया था। |

