जिले में अलग-अलग स्थानों से अवैध शराब जप्त, 4 के विरूद्ध प्रकरण दर्ज

आशुतोष पंचोली
आलीराजपुर। ब्यूरो
 आबकारी विभाग ने भाभरा मे अवैध शराब विक्रय के 04 प्रकरण बनाये है। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अवैध मदिरा धारण, परिवहन, चैर्यनयन एवं विक्रय के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन तलाशी अभियान’ के तारतम्य में श्री गणेश शंकर मिश्रा कलेक्टर अलीराजपुर के निर्देश पर एवं सहायक आयुक्त आबकारी, जिला अलीराजपुर श्री नागेश्वर सोनकेशरी के मार्गदर्शन मे जिला आबकारी दल ने भाभरा शहर में संचालित अवैध शराब ढाबो के विरूद्ध कार्यवाही की गई। इस कार्यवाही में भाभरा दाहोद मार्ग पर संचालित रिलेक्स ढाबे से 06 बोतल बीयर, दाहोद रोड. भाभरा स्थित जय अम्बे ढाबे से 12 बौतल माउण्ट बीयर, सुमित्रा बाई की दुकान से 24 पाव किंग व्हिस्की मदिरा, उदयगढ रोड भाभरा स्थित जय भवानी भोजनालय से 24 बीयर बौतल  जप्त कर आबकारी अधिनियम की धारा 34 (1) क मे कुल 04 प्रकरण बनाये गए। उक्त कार्यवाही मे जिला आबकारी दल  के गंभीर सिंह वास्कले, संजय कुमार कवारे, सुनिल मालवीय, दिनेश सिह चैहान, एवं आबकारी  आरक्षक हितेन्द चावडा, कालुसिह बघेल, अजय चंन्दर्वाल,लालचंद एवं अन्य सशस्त्र बल स्टाफ द्वारा की गयी। एवं सेजावाडा में वाहन चैकिंग जारी। वहीं आबकारी के दलों द्वारा वाहनों की भी लगातार चैकिंग की जा रही है। सहायक  आयुक्त आबकारी, जिला अलीराजपुर श्री सोनकेशरी ने बताया जिलेभर में लगातार जांच और वाहनों की चैकिंग की जा रही है।
आबकारी का अमला अवैध शराब जप्त करते हुए। 
 कई जगह से अवैध शराब जप्त, प्रकरण बनाकर गिरफ्तार किया
आलीराजपुर आबकारी विभाग ने 10 सितंबर 2018 को जिले में अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर अवैध शराब विक्रय के 04 प्रकरण बनाये है। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अवैध मदिरा धारण, परिवहन, चैर्यनयन एवं विक्रय के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन तलाशी अभियान’ के तारतम्य में श्री गणेश शंकर मिश्रा कलेक्टर अलीराजपुर के निर्देश एवं सहायक  आयुक्त आबकारी जिला अलीराजपुर श्री नागेश्वर सोनकेशरी के मार्गदर्शन मे जिला आबकारी दल ने भाभरा, जोबट, अलीराजपुर में संचालित अवैध शराब दुकानों पर संयुक्त कार्यवाही की गई। इस कार्यवाही में कुक्षी अलीराजपुर मार्ग पर नाकाबंदी कर एक मोटरसाइकिल एमपी 69 एमए 6512 पर रमेश इडला को 30 लीटर ताडी परीवहन करते हुए वाहन जप्त किया। भाभरा में 20 देशी मदिरा प्लेन के साथ रमेश का पकडा। जोबट मे शीतल पिता सामवेल की रिफर्रेशमेट की दुकान से 12 कैन माउण्ट बीयर एवं बापुसिह पिता माधु की किराना दुकान से 18 पाव देशी मदिरा प्लेन जप्त कर आबकारी अधिनियम 1915 की विभिन्न धाराओं मे कुल 04 प्रकरण बनाये गए। उक्त कार्यवाही मे जिला आबकारी दल के गंभीर सिंह वास्कले, संजय कुमार कवारे, सुनिल मालवीय, दिनेश सिह चैहान, एवं आबकारी  आरक्षक हितेन्द चावडा, कालुसिह बघेल, अजय चंन्दर्वाल, लालचंद एवं अन्य सशस्त्र बल स्टाफ द्वारा की गए। 
आबकारी विभाग का मैदानी अमला वाहनों की लगातार जांच करते हुए। 
Share on WhatsApp