उमेश साहू
बरझर। निप्र
बरझर हायरसेकडी स्कूल में विषय वार शिक्षको की कमी से परेशान विद्यार्थीयों ने अपना विरोध जताते हुए एक दिन के सामूहिक अवकाश पर जाने का फैसला लिया है।
शनिवार को प्रभारी प्राचार्य को दिए सामूहिक आवेदन में विद्याार्थीयों ने बताया की हाई स्कूल ओर हाईसेकडी में अब तक विषयवार शिक्षको कि नियुक्ति नही होने से पढाई प्रारंभ नही हो पाई है ।ऐसे में ही त्रैमासीक परीक्षा आ रही है तो परचा कैसे हल करेगे ।शिक्षको की कमी ओर पढाई प्रारंभ नही होने के चलते हम कक्षा 9 से 12 तक के समस्त छात्र-छात्राए 11 सितंबर को सामूहीक अवकाश पर रहेगे ओर स्कूल प्रांगण में बैठैगे ।विद्यार्थीयों ने रोष जताते हुए यह भी लिखा की यदी समय रहते शिक्षको की पूर्ती नही की गई तो वह हडताल करेंगे।
फैक्ट फाईलः
452 विद्यार्थी है स्कूल में
कक्षा 9 से 12 तक में कुल 452 विद्यार्थी विद्यालय में अध्यनरत है ।कक्षा 9 में 103 , 10 वी में95 , 11 वी में84 ओर 12 वी में 170 छात्र छात्राए पढाई कर रहे है ।
इन विषयों के नही है शिक्षक
हाईस्कूल में कक्षा 9 ओर 10 वी में अब तक अंग्रेजी ,संस्कृत ,रसायन व कृषी विज्ञान के शिक्षक नही है वही 11 वी ओर 12 वी में अंग्रेजी ओर रसायन शास्त्र के शिक्षक नही होने से अब तक कोर्स ही प्रारंभ ही नही हो पाए ।इधर सत्र की शुरूआत में एक वरिष्ठ अध्यापक संतोष सोलंकी की नियुक्ति रसायन शास्त्र के लिए हुई थी ।उन्हे भी यहा से अन्यत्र अठैच कर दिया गया है । विद्यार्थीयों ने उक्त शिक्षक को भी पुन यहा भेजने की मांग की है ।
यह कहते जवाबदेह
कुछ विषयों के शिक्षको की कमी होने से पढाई नही हो रही है ।शिक्षको की कमी ओर बच्चों के एक दिन के अवकाश पर जाने की जानकारी वरिष्ठ अधिकारीयों को दे दी गई है।
- रामसिंग राठौड़ प्रभारी प्राचार्य .हासे स्कूल बरझर
