जयस संगठन के कार्यकर्ताओं ने नगरपालिका कार्यालय पर किया प्रदर्षन

आशुतोष पंचोली 
आलीराजपुर। ब्यूरो 
जय आदिवासी युवा संगठन के अनेक कार्यकर्ताओं ने गुरुवार 6 सितंबर को नगरपालिका कार्यालय के सामने करीब दो घंटे तक प्रदर्षन किया और उसके बाद कलेक्टोरेट तक रैली निकाली। दरअसल मामला यह था कि जयस की ओर से बुधवार 5 सितंबर को नगर के प्रमुख चैराहों पर होर्डिंग्स लगाए गए थे। उक्त होर्डिंग्स को देर रात्रि को प्रषासन के निर्देष पर नपा अमले के द्वारा हटा लिया गया जिसमें इनके होर्डिंग्स फट गए। हालांकि इसके साथ ही पूरे नगर में लगे हुए भाजपा, कांग्रेस व अन्य लोगों के होर्डिंगस बैनर आदि भी हटाए गए। जयस संगठन उनके होर्डिंग्स फलैक्स हटाने की बात से नाराज था जिसके चलते जयस संगठन के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार की दोपहर में नगरपालिका कार्यालय पहंुचकर जमकर विरोध प्रदर्षन करते हुए नपा कार्यालय का घेराव कर दिया। इस दौरान जयस कार्यकर्तागण नपा कार्यालय के गेट के सामने ही धरना देकर घंटों तक बैठे रहे और नपा प्रषासन द्वारा होर्डिंग्स हटाने व उन्हें फाड़ देने पर नाराजगी जताते रहे। 
नपा कार्यालय के सामने धरना, प्रदर्षन व नपा प्रषासन के खिलाफ नारेबाजी की सूचना मिलते ही एसडीएम सैयद अषफाक अली, टीआई दिनेषचंद्र सोलंकी व पुलिस पहंुचा और जयस के आक्रोषित कार्यकर्ताओं से चर्चा कर उन्हें समझाईष दी। किंतु जयस कार्यकर्ता इस दौरान नारेबाजी करते रहे और अपने बैनर, होर्डिंग्स देने की मांग करते रहे। इसी दौरान मामले के तूल पकड़ता देख एएसपी सीमा अलावा, अपर कलेक्टर सुरेषचंद्र वर्मा, एसडीओपी आदि भी पहंुचे और मौके पर प्रदर्षनकारियों से चर्चा की और होर्डिंग्स हटाने के मामले में चुनाव आयोग के निर्देषों की बात कही। हालांकि बाद में  नपा प्रषासन ने नया होर्डिंग्स फ्लैक्स बनवा कर बुलवाया और जयस संगठन को दे दिया। जिसे लेकर जयस संगठन के कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए कलेक्टोरेट तक रैली निकाली और प्रदर्षन भी किया। जिसमें बड़ी संख्या में जयस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।


Share on WhatsApp