आशुतोष पंचोली
आलीराजपुर। ब्यूरो
सालों से जेल में बंद कैदियों के लिए नगर के एक महिला संगठन ने अभिनव आयोजन किया। संगठन की सदस्य जिला जेल पहुंची और जेल में बंद कैदियों को रक्षासूत्र बांध कर कैदियों को भावविभोर कर दिया। कई कैदियों की आंखों में तो आंसू भी आ गए और उन्हें अपने परिजनों की यादें ताजा हो गई।
भारतीय स्त्री शक्ति ग्रुप आलीराजपुर द्वारा जिला जेल आलीराजपुर में जाकर जिला जेलर अधिकारी/ मुख्य प्रहरी/ प्रहरीओ एवं कैदियों को राखी बांधी गई।शक्ति ग्रुप से मंजुला जोशी, जयश्री गेहलोत टीना राठौड़, पुष्पलता शाह एवम् नीरजा चंदेल द्वारा राखी बांधी गई।
सभी कैदियों में राखी बंधवाने का उत्साह दिखा। ग्रुप की और से नीरजा चंदेल ने कैदियों को संबोधित करते हुए बताया कि राखी के इस पावन पर्व पर आप सभी भाइयों के बीच हमें हर्ष महसूस हो रहा है और हम बहनें आपको यह रक्षा सूत्र बांधते हुए यही प्रार्थना करती है कि आप जल्द से जल्द इस कैद से मुक्त हो और अपना अच्छा जीवन अपने परिवार के साथ व्यतीत कर सको। और यहां से मुक्त हो जाओ और कभी कोई ऐसा काम जीवन में ना करो जिस से पुनः जेल में आओ। आप सभी को शुभकामनाएं।

इस अवसर जिला जेलर जे एस बाथम ,राजेश बिशेन मुख्य प्रहरी ,दिलीप गोयल मुख्य प्रहरी ,रघुनाथ चौहान प्रहरी, वीरेंद्र यादव प्रहरी,सुरेश खन्ना प्रहरी,दिनेश मोनिया प्रहरी, सुरसिंह मसानिया प्रहरी, सन्दीप मालवीय प्रहरी, कुँवर सिंह चौहान प्रहरी , राधू सिंह डावर प्रहरी आदि उपस्थित थे।