आशुतोष पंचोली
आलीराजपुर। ब्यूरो
भाजपा के वरिष्ठ नेता और मप्र के पूर्व प्रदेष अध्यक्ष श्री प्रभात झा शनिवार को आलीराजपुर जिले के एक दिवसीय दौरे पर आ रहे है। श्री झा जिले के भाबरा व आलीराजपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे। रतलाम लोकसभा के संयोजक व जिले के वरिष्ठ भाजपा नेता श्री किषोर शाह ने बताया कि श्री प्रभातजी शनिवार को झाबुआ जिले की बैठक लेकर जोबट विधानसभा क्षेत्र के आजादनगर भाबरा में एक समारोह में भाग लेंगे। साथ ही श्री झा आजादनगर में भाजपा कार्यकर्ताओं की विषाल बैठक लेंगे। उनके साथ जोबट विधायक माधोसिंह डावर भी रहेंगे। आजादनगर की बैठक के बाद श्री झा आलीराजपुर आएंगे और यहां पर भी भाजपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे। इस दौरान विधायक श्री नागरसिंह चैहान भी उनके साथ होंगे। आलीराजपुर में कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर श्री झा शनिवार शाम को ही भोपाल के लिए कार द्वारा प्रस्थान करेंगे और सोमवार 27 अगस्त को मुख्यमंत्री षिवराजसिंह चैहान की जनआषीर्वाद यात्रा के साथ वापस आलीराजपुर आएंगे।
भाजपा
के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा शनिवार को आलीराजपुर आ रहे है। झा आगामी 27 अगस्त
को मुख्यमंत्री जन आशिर्वाद यात्रा के चलते व्यवस्था की जानकारी लेने के साथ ही पार्टी
के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश अग्रवाल ने बताया की भाजपा
प्रदेश संगठन द्वारा निकाली जा रही मुख्यमंत्री जन आशिर्वाद यात्रा के संबंध में व्यवस्था
की जानकारी लेने के लिए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा शनिवार को सर्व प्रथम आजादनगर
पहुंचेंगे। जहां पर शहीद चंद्रशेखर आजाद स्मृति मंदिर में आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण
करेंगे। जिसके बाद पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर यात्रा के संबंध मे जानकारी
लेंगे एवं रक्षा बंधन के कार्यक्रम में शामिल होंगे। वहीं दोपहर 2 बजे करीब आलीराजपुर
के लिए रवाना होकर पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। यह जानकारी भाजपा जिला
मीडिया प्रभारी हितेन्द्र शर्मा ने दी।