वंदना सराफ हरसोला समाज महिला मंडल अध्यक्ष नियुक्त

आशुतोष पंचोली 
आलीराजपुर। ब्यूरो 
हरसोला वणिक समाज महिला मंडल की कार्यकारिणी के गठन के लिए गत दिवस समाज की महिलाओं की एक बैठक वल्लभ भवन में आयोजित की गई। जिसमें सर्वसम्मति से समाज की वंदना सराफ को महिला मंडल अध्यक्ष पद के लिए चुना गया। उपाध्यक्ष पद के लिए रेणुका मोदी, सचिव गोपीका शाह, मुख्य परामर्षदात्रा अलका मोदी, मीडिया प्रभारी सोनिया सराफ साथ ही कार्यकारिणी में 35 अन्य महिला सदस्यों को नियुक्त किया गया।बैठक के आरंभ में महिला मंडल की निवृत्तमान अध्यक्ष अलका मोदी का सम्मान किया गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का उपस्थित सभी समाज की महिलाओं ने जोरदार स्वागत करते हुए पदाधिकारियों से समाज की गतिविधियों का संचालन अच्छे ढंग से करने के लिए शुभकामनाएं दी। नवनिर्वाचित अध्यक्ष वंदना सराफ ने प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले सभी पुष्टिमार्गीय उत्सवों एवं सामाजिक कार्यक्रमों में सभी समाजजनों से सहयोग करने की अपील की और अध्यक्ष पद पर चुने जाने पर सभी का आभार माना। बैठक के समापन पर देष के पूर्व पीएम व राष्ट्रनायक अटलबिहारी वाजपेयी को दो मिनट का मौन रखकर सभी उपस्थित महिलाओं ने श्रद्धांजलि दी।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष वंदना सराफ का पुष्पहार पहनाकर स्वागत करते हुए निवृत्तमान अध्यक्ष अलका मोदी।
Share on WhatsApp