आशुतोष पंचोली
आलीराजपुर। ब्यूरो
पर्यावरण सहयोग संस्था द्वारा संचालित सहयोग गार्डन में रविवार को हनी स्मृति वन का भूमि पूजन जायसवाल परिवार की ओर से किया गया। नगरपालिका के पूर्व उपाध्यक्ष व वरिष्ठ भाजपा नेता श्री भगवतीप्रसाद जायसवाल पिंटू सेठ के इकलौते पुत्र श्री नयन जायसवाल (हनी) का आकस्मिक निधन 19 अगस्त 2014 को हो गया था। स्वर्गीय हनी की चौथी पुण्यतिथि के अवसर पर पिंटू सेठ जायसवाल परिवार ने उसकी यादों को चिरस्थायी बनाने व आलीराजपुर नगर के बच्चों के मनोरंजन व खेलकूद गतिविधियों के लिए हनी स्मृति वन बनाए जाने का निर्णय लिया। संस्था अध्यक्ष दीपक दीक्षित की पहल पर सहयोग गार्डन के चार पार्क में से चौथे पार्क में स्मृति वन के लिए भूमि पूजन किया गया। पूर्व नपाउपाध्यक्ष श्री पिंटू सेठ जायसवाल, उनकी धर्मपत्नि श्रीमती नमिता जायसवाल, पुत्री पलक जायसवाल राठौर, लकी राठौर, सिंटू जायसवाल, धर्मेंद्र जायसवाल व जायसवाल परिवार के सभी सदस्यों ने बारी बारी से कुदाली चलाकर भूमिपूजन किया। भूमि पूजन की रस्म अदायगी पंडित गोविंद जोशी ने निभाई। सहयोग संस्था व सहयोग महिला मंडल की उपस्थित सदस्यों ने भी इस दौरान कुदाली चलाई। पश्चात सभी ने हनी जायसवाल के चित्र पर पुष्पांजली अर्पित करते हुए उन्हें भाव भीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। संचालन संस्था के पूर्व अध्यक्ष आशुतोष पंचोली ने किया। यह जानकारी संस्था के मीडिया प्रभारी राकेश चौहान ने दी।
ये थे उपस्थित
भूमिपूजन समारोह में महाकाल ट्रेडर्स के वरिष्ठ राव साहब, चतरसिंह चौहान, नपा पार्षद रीतेश डावर, सहयोग संस्था के जानकीवल्लभ कोठारी, अविनाश वाघेला, राजीव शाह, कृष्णकांत बेड़िया, राजेंद्र कोठारी, कृष्णकांत गुप्ता, आशुतोष दुबे, सुरेष माहेश्वरी, शिवा वाणी, महेश शुक्ला, रामू कमेड़िया, अजय सोनी, प्रेरणा क्लब के अभिषेक वर्मा, ललीत भाई, सहयोग महिला मंडल अध्यक्ष पुष्पलता शाह, प्रतिभा पंचोली, निर्मला कोठारी, सूरज जोशी, कविता राठौड़, आदि सदस्य उपस्थित थे।